Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार फहराया तिरंगा, मणिपुर हिंसा का भी किया जिक्र
    देश

    पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार फहराया तिरंगा, मणिपुर हिंसा का भी किया जिक्र

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : आज देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जातीय हिंसा की आग झेल रहे मणिपुर का भी जिक्र किया।

    पीएम मोदी ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा, पिछले कुछ सप्ताह से नॉर्थ ईस्ट विशेषकर मणिपुर में हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ, लेकिन लगातार कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है।

    मणिपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

    पीएम मोदी ने आगे कहा, मणिपुर के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को आगे बढ़ाएं। शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन समस्याओं के लिए मिलकर समाधान कर रही है और करती रहेगी।

    भाषण में हजार साल की गुलामी का किया जिक्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इतिहास की बात करते हुए 1000 साल की गुलामी का जिक्र किया और कहा, आज से हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ। एक छोटे से राज्य के छोटे से राजा की पराजय हुई। तब हमें पता भी नहीं था कि एक घटना भारत को हजार साल की गुलामी में फंसा देगी। हम गुलामी में जकड़ते गए। जो आया लूटता गया। जिसका मन आया हम पर सवार हो गया। कैसा विकृत काल रहा होगा? देशवासियों घटना छोटी क्यों न हो, लेकिन हजार साल तक प्रभाव छोड़कर रहेगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इतिहास की बात करते हुए 1000 साल की गुलामी का जिक्र किया और कहा, आज से हजार-बारह सौ साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ। एक छोटे से राज्य के छोटे से राजा की पराजय हुई। तब हमें पता भी नहीं था कि एक घटना भारत को हजार साल की गुलामी में फंसा देगी। हम गुलामी में जकड़ते गए। जो आया लूटता गया। जिसका मन आया हम पर सवार हो गया। कैसा विकृत काल रहा होगा? देशवासियों घटना छोटी क्यों न हो, लेकिन हजार साल तक प्रभाव छोड़कर रहेगी।

    आज जो करेंगे, हजार साल तक होगा असर- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने ये बताया कि उन्होंने हजार साल के जिक्र की वजह बताई और कहा, हम सौभाग्यशाली हैं कि इस अमृतकाल में प्रवेश कर रहे हैं। इस कालखंड में हम जितना काम करेंगे, जो कदम उठाएंगे, जितना त्याग करेंगे, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय जो फैसले लेंगे, आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास उसके अंकुरित होने वाला है। इस कालखंड में होने वाली घटनाएं एक हजार तक प्रभाव पैदा करने वाली हैं।

    Manipur Manipur violence new delhi PM Modi hoisted tiranga ramparts Red Fort tiranga
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दारोगा व हवलदार शहीद, मिसिर बेसरा दस्ता से हुई मुठभेड़
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान, कहा- अगले महीने विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी, जानिए बड़ी बातें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.