Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान, कहा- अगले महीने विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी, जानिए बड़ी बातें
    देश

    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान, कहा- अगले महीने विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी, जानिए बड़ी बातें

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे। विश्वकर्मा योजना में 15 हजार करोड़ रुपये लगाएंगे। हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 हजार करोड़ रुपये लगाए।

    ‘ये भारत न रुकता है, न हांफता है, न हारता है’

    पीएम मोदी ने कहा, 25 साल से देश में चर्चा चल रही थी कि नया संसद भवन बनेगा। यह मोदी है जिसने समय के पहले संसद बनाकर रख दिया। यह एक ऐसी सरकार है जो काम करती है, जो निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करती है। ये नया भारत है। यह एक ऐसा भारत है जो आत्मविश्वास से भरा है। ये भारत ना रुकता है, न थकता है, न हंफ्ता है और न ही हारता है। पूरी दुनिया को मंहगाई ने दबोच रखा है लेकिन भारत ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए भरपूर प्रयास किए। हमने देश में महंगाई पर काबू पाने के लिए कई कदम उठाए हैं और इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा।

    ‘गांव में दो करोड़ दीदी को लखपति बनाने का सपना’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरा सपना है गांव में दो करोड़ दीदी को लखपति बनाने का है। इसलिए हम नई योजना के बारे में सोच रहे हैं। एग्रीकल्चर फील्ड में टेक्नोलॉजी जाएंगे। ड्रोन की सर्विस उपलब्ध कराने के लिए हम इन्हें ट्रेनिंग देंगे। देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।

    ‘प्राकृतिक आपदाओं ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किया’

    पीएम मोदी ने कहा, इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के कई हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा कर दिया है। मैं इसका सामना करने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।

    ‘देश में आज अवसरों की कमी नहीं’

    पीएम मोदी ने कहा, जैसा सौभाग्य आज देश के नौजवानों को मिला है, ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी को मिलता है। हमें इसे गंवाना नहीं चाहिए। आने वाला समय टेक्नोलॉजी से प्रभावित रहने वाला है। हमारे छोटे-छोटे शहर और कस्बे आबादी में छोटे हो सकते हैं लेकिन उनका सामार्थ्य किसी से कम कम नहीं है। देश में अवसरों की कमी नहीं है। आप जितने अवसर चाहेंगे ये देश उतने अवसर देने का सामार्थ्य रखता है।

    ’10 सालों का हिसाब देशवासियों को…’

    लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, हम 2014 में वश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। यह ऐसे ही नहीं हुआ जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। मैं 10 सालों का हिसाब देशवासियों को दे रहा हूं। पहले गरीबों का घर बनाने के लिए 90 हजार करोड़ खर्च होता था। आज चार लाख करोड़ खर्च हो रही है। पिछले साढ़ें 5 साल के कार्यकाल में 13.50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए।

    ‘भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से पाना है मुक्ति’

    पीएम मोदी ने कहा, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। हमारे देश को परिवारवाद ने नोंच लिया है। तीसरी बुराई तुष्टीकरण की है। इसने हमारे देश पर दाग लगा दिया है। हमें इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है। इन तीन बुराइयों से मुक्ति पाना है।

    Independence Day Manipur Manipur violence new delhi PM modi PM Modi hoisted tiranga PM Modi made big announcement ramparts Red Fort tiranga Vishwakarma Yojana स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार फहराया तिरंगा, मणिपुर हिंसा का भी किया जिक्र
    Next Article तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता बने अमित तिवारी चाईबासा में शहीद, मातम में बदली घर की खुशियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.