Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा : देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दारोगा व हवलदार शहीद, मिसिर बेसरा दस्ता से हुई मुठभेड़
    झारखंड

    चाईबासा : देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दारोगा व हवलदार शहीद, मिसिर बेसरा दस्ता से हुई मुठभेड़

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2023Updated:August 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में झारखंड जगुआर के दो जांबाज शहीद हो गए हैं। करोड़ों के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए हैं। शहीद अमित तिवारी 2012 बैच के सब इंपेक्टर थे। वह पलामू के रहने वाले थे।

    सर्च ऑपेरशन पर जंगल में निकली थी झारखंड जगुआर की टीम
    झारखंड जगुआर की एक टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने टीम के ऊपर बर्स्ट फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में इंस्पेक्टर अमित तिवारी और गौतम कुमार को गोली लग गई। नक्सलियों का हमला इतना घातक था कि दोनों मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तब नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    4 दिन पूर्व भी मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हुई थी सुरक्षाबलों की मुठभेड़
    मालूम हो कि 11 अगस्त 2023 को चाईबासा के ही टोंटो थाना इलाके में भी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। घने जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बंकर को सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला था और उसपर कब्जा कर लिया था। तभी एंबुश लगाकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें सीआरपीएफ के हवलदार सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गए थे। वहीं, दूसरा जवान मुन्ना का इलाज चल रहा है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची पुलिस अलर्ट पर, होटल व चौक-चौराहों पर लगातार चल रही चेकिंग
    Next Article पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार फहराया तिरंगा, मणिपुर हिंसा का भी किया जिक्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.