Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा, अपने भाषण से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी
    देश

    लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा, अपने भाषण से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। आज होने वाली इस चर्चा की खासियत यह है कि 133 दिनों तक संसद के पूर्व सदस्य रह चुके राहुल गांधी इस बहस की अपने भाषण से शुरुआत करेंगे।

    सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

    मोदी सरनेम से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल लोकसभा में बोल रहे होंगे। इसी साल फरवरी में उनको अपनी सदस्यता तब गंवानी पड़ी थी जब गुजरात की एक ट्रायल कोर्ट ने मोदी सरनेम आपराधिक मानहानि मामले में उनको दो सालों की अधिकतम सजा सुनाई थी। हाल ही में उनको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है।

    सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाई थी अविश्वास प्रस्ताव

    लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाये गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार से बहस शुरू हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मंगलवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में बहस की अगुआई राहुल गांधी कर सकते हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के लोगों खासकर वायनाड संसदीय क्षेत्र की जनता को राहत मिली है। खड़गे ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह (कदम) भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड की जनता के लिए राहत लेकर आया है।

    अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय

    लोकसभा की समिति ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: गुरुवार को अपना जवाब देंगे। विपक्षी दल मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर संसद में प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं और इसके कारण 20 जुलाई से आरंभ हुआ संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहा है।

    discussed Lok Sabha Modi government new delhi no-confidence motion Rahul Gandhi surround अविश्वास प्रस्ताव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 8 August 2023 : मकर, कुंभ, मीन सहित इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानिए आज का राशिफल
    Next Article जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने सीतारामडेरा में देर रात चलाया सघन जांच अभियान, अवैध धंधा करने वालों को दी चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.