Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘फोटो सेशन बनकर रह जाएगा विपक्षी एकता की बैठक’, बीजेपी का तंज
    झारखंड

    ‘फोटो सेशन बनकर रह जाएगा विपक्षी एकता की बैठक’, बीजेपी का तंज

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्ष की दूसरी बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में होने जा रही है। बैठक आज 17 जुलाई से शुरू होकर कल 18 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, सपा, जेएमएम और आप समेत 24 दल इस बैठक में शामिल होंगे।

    झारखंड की बात करें तो सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं भाजपा ने इस बैठक को फोटो सेशन वाला बैठक बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि बैठक का परिणाम कुछ भी नहीं निकलने वाला है। यह सिर्फ फोटो सेशन बनकर रह जाएगा। जनता ने मूड बना लिया है कि फिर से एक बार मोदी के हाथों में कमान सौंपना है।

    विपक्षी एकता की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में आज

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी पार्टी लगातार बैठकें कर रही है। पिछले महीने पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। अब आज विपक्ष की दूसरी महाबैठक बेंगलुरु में होने वाली है। विपक्ष की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शाम 6 बजे शुरू होगी। इसके लिए एजेंडा और मिनट टु मिनट कार्यक्रम भी तय किया गया है, ताकि इस बार विपक्षी एकता की दशा में कोई ठोस निर्णय लिया जा सके।

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेंगलुरु के लिए रवाना

    बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना हो गए हैं। बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में दो दिनों तक चलने वाली बैठक में 26 पार्टियां शामिल होंगी। विपक्ष की इस बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा। गठबंधन का नया नाम या फिर यूपीए ही रखने, सीट बंटवारे और संयोजक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

    ममता बनर्जी, केजरीवाल भी होंगे शामिल

    टीएमसी नेताओं के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म हो गया है। ममता बनर्जी दोपहर 1 बजे कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और भतीजे अभिषेक बनर्जी भी साथ होंगे। आम आदमी पार्टी ने भी बैठक में हिस्सा लेने का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा मीटिंग में शामिल होंगे।

    विपक्ष की बैठक में जेडीएस नहीं होगा शामिल

    बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी एचडी कुमारस्वामी ने कहा, विपक्ष ने कभी भी जेडीएस को अपना हिस्सा नहीं माना इसलिए जेडीएस के किसी भी महागठबंधन की पार्टी होने का कोई सवाल ही नहीं है। एनडीए ने हमारी पार्टी को किसी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

    Arvind kejriwal Bengaluru Bihar Bjp BJP taunts general meeting opposition unity CM Mamata Banerjee CM Nitish Kumar Congress general meeting opposition unity jharkhand Opposition unity patna photo session Rahul Gandhi ranchi Saroj Singh Sharad Pawar Sonia Gandhi विपक्ष की दूसरी बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘विपक्ष की ताकत देख बीजेपी को नहीं आ रही नींद’, जानिए बैठक से पहले किस नेता ने क्या कहा?
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट सिपाही नियुक्ति नियमावली चुनौती देने वाली याचिका पर 16 अगस्त को करेगा सुनवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.