Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»SCO की बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से की मुलाकात, दूर से ही हुआ सलाम नमस्ते
    देश

    SCO की बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से की मुलाकात, दूर से ही हुआ सलाम नमस्ते

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    At the SCO meeting, External Affairs Minister Dr. Jaishankar met Pak Foreign Minister Bilawal Bhutto, greeted him from a distance
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पणजी। गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक शुरू हो गई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आए अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी का शुक्रवार को स्वागत किया। यह जुलाई 2011 के बाद से किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा है। सूत्रों ने बताया कि एससीओ के विदेश मंत्री शुक्रवार को बैठक के दूसरे दिन अपने विचार-विमर्श को अंतिम रूप देंगे। समूह के जुलाई में होने वाले शिखर सम्मेलन में विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।

    बैठक की अध्यक्षता जयशंकर कर रहे हैं। एससीओ सदस्यों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को यहां शुरू हुई। जयशंकर ने एससीओ महासचिव झांग मिंग से भी मुलाकात की और भारत के एससीओ अध्यक्ष पद के लिए उनके समर्थन की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप्स, पारंपरिक चिकित्सा, युवा सशक्तीकरण, बौद्ध विरासत और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख फोकस क्षेत्रों को निर्धारित किया। बैठक से इतर केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को चीन के स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री किन गैंग के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, लंबित मुद्दों को हल करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत एससीओ, जी20 और ब्रिक्स पर भी केंद्रित है। शंघाई में 15 जून 2001 को स्थापित एससीओ में मूल रूप से रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे। बाद में भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य बने।

    Bilawal Bhutto Dr. S.K. Jaishankar External Affairs Minister Pak Foreign Minister SCO meeting SCO बैठक डॉ एस. जयशंकर पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो विदेश मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED के पत्र का इंतजार, निलंबित होंगे गिरफ्तार IAS अधिकारी छवि रंजन
    Next Article जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.