Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ED के पत्र का इंतजार, निलंबित होंगे गिरफ्तार IAS अधिकारी छवि रंजन
    झारखंड

    ED के पत्र का इंतजार, निलंबित होंगे गिरफ्तार IAS अधिकारी छवि रंजन

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2023Updated:May 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले में गड़बड़ी के आरोपी आईएएस छवि रंजन निलंबित होंगे। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के लेटर के बाद इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। वहीं इसे लेकर सरकारी स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। आज बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है इसलिए यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि कार्यालय खोलकर देर शाम तक निलंबन आदेश जारी किया जा सकता है. बता दें कि इससे पहले आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल मामले में भी ईडी के लेटर के बाद ही उन्हें निलंबित किया गया था। ऐसे में छवि रंजन के लिए इसका इंतजार किया जा रहा है।

     

    छवि रंजन के निलंबित होते ही 24 घंटे भीतर भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय को इसकी सूचना दी जायेगी। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रांची के पूर्व डीसी रहे छवि रंजन ईडी के आरोप पत्र के बाद विभागीय कार्यवाही भी चलायी जाएगी। 2011 बैच के इस आइएएस अधिकारी पर रांची के उपायुक्त के पद पर रहते हुए कई गंभीर आरोप लगे हैं। बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ और चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीद-बिक्री मामले में संलिप्त होने का आरोप है। इसके अलावा रांची के हेहल बजरा मौजा की एक विवादित जमीन की अवैध ढंग से रजिस्ट्री करवाने और चारदीवारी बनवाने का भी आरोप है। इन मामलों में ईडी को छवि रंजन के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। इसके बाद ही उन्हें गुरूवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार ईडी कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड में लेने की मांग कर सकती है। इधर, कार्मिक विभाग भी प्रवर्तन निदेशालय के पत्र मिलने के इंतजार में हैं. लेटर मिलते ही तत्काल उन्हें निलंबित किया जायेगा।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथियों के कुचलने से परिवार के तीन लोगों को मौत
    Next Article SCO की बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से की मुलाकात, दूर से ही हुआ सलाम नमस्ते

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.