Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : सेना के जवान से रक्सौल पुलिस की बदसलूकी के मामले में एसपी ने दिया जांच का निर्देश
    बिहार

    बिहार : सेना के जवान से रक्सौल पुलिस की बदसलूकी के मामले में एसपी ने दिया जांच का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी। जिले रक्सौल शहर के नागा रोड में बीते मंगलवार सेना के एक जवान के साथ रक्सौल पुलिस की बदसलूकी के मामले में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने एएसपी चंद्रप्रकाश को जांच का निर्देश दिया है।इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है,कि पुलिस के कुछ अधिकारी व जवान एक व्यक्ति को घसीटते हुए ले जा रहे है और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। वही वह व्यक्ति अपने आप को सेना का जवान बता रहा है। इसके बाद भी रक्सौल थाने के अधिकारी व जवान उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं।वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह तरह के काॅमेन्टस भी किये जा रहे है,लोग इस घटना में पुलिसिया करतूत की तीखी आलोचना करते हुए पूरे पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है।

    लोगो ने लिखा है,कि पुलिस का यह चेहरा उसके शाब्दिक अर्थ पुरुषार्थ, लिपसा और सहयोगी के ठीक विपरीत है। लोग कह रहे है,कि सेना के एक जवान के साथ पुलिस के अधिकारी इस तरह की करतूत कर रहे हैं, तो आम आदमी के साथ कैसा बर्ताव होता होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

    उल्लेखनीय है,कि तुरकौलिया थानाक्षेत्र के बेलघाटी निवासी प्रमोद गिरि के पुत्र सेना के जवान राधामोहन गिरि अपनी पत्नी काजल देवी को परीक्षा दिलाने कार से रक्सौल आ रहे थे। इस दौरान शहर के लक्ष्मीपुर गांव के समीप कार के साइड मिरर लुकिंग ग्लास से तैयब नामक एक व्यक्ति को चोट लग गई। इसी बात पर स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हो रही थी। तभी गश्ती वाहन पर सवार रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वहां लोगों से हो रही कहासुनी को देख जवान को गाड़ी लेकर थाना चलने का आदेश दिए।

    राधामोहन अपने परिवार के लोगों के साथ मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाईस्कूल के समीप अपनी पत्नी को उतार कर सड़क पर एक तरफ गाड़ी पार्क करने लगे। इतने में सब इंस्पेक्टर गाड़ी के पास पहुंचे और जवान से बदसलूकी करने लगे। यह सब घटनाक्रम वायरल वीडियो में स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, जवान को घसीट कर ले जाते समय सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार एवं उनके साथ ड्यूटी में तैनात जवान भी सेना के जवान को गंदी-गंदी गालियां देते हुए पिटाई करते जा रहे हैं।

    रक्सौल पुलिस ने जवान को ले जाकर हाजत में बंद कर दिया। वहीं, उनका परिवार न्याय के लिए थाने में बैठा रहा। घटना संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषी दारोगा और सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच के लिए रक्सौल एएसपी को आदेश दे दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को सड़क पर दौड़ा कर पीटना गैरकानूनी है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 14 मार्च से शुरू होंगी मैट्रिक- इंटर की परीक्षाएं , तैयारी पूरी
    Next Article सेना जमीन घोटाला : ईडी की बड़ी कर्रवाई, प्रदीप बागची समेत पांच पर एफआईआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.