Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मुख्यमंत्री सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, प्रतियोगिता में 30 गोल्ड मेडल के लिए 27 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
    खेल-सिनेमा

    मुख्यमंत्री सोरेन ने अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, प्रतियोगिता में 30 गोल्ड मेडल के लिए 27 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: होटवार स्टेडियम में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और अंडर-17 सब जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं.झारखंड में पहली बार फेडरेशन कप का आयोजन किया गया है. रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15 से 19 अप्रैल तक विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. एक तरफ जहां अंडर-17 सब जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार से हो चुका है. वहीं 17 से 19 अप्रैल तक फेडरेशन सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इन दोनों प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने किया.

    कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में कुल 12 सौ से अधिक पहलवान जुटे हैं. 15 से 17 अप्रैल तक अंडर-17 सब जूनियर बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. वहीं 17 से 19 अप्रैल तक फेडरेशन कप सीनियर महिला और पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित है. राजधानी रांची में पहली बार यह प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं. फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 450 पहलवान शामिल हो रहे हैं. जबकि सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के अलग-अलग आयु वर्ग कैटेगरी के 850 पहलवान शामिल हो रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष कैटेगरी में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. इस दौरान झारखंड के कुश्ती पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया.

    प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला कुश्ती पहलवान जोर आजमाइश करेंगे. इस प्रतियोगिता में 30 गोल्ड मेडल के लिए 27 राज्यों के खिलाड़ी जोर लगा रहे हैं. उद्घाटन के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार प्रतिभाएं आगे आ रही है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपना लोहा मनवा रहे हैं. झारखंड के खिलाड़ियों को हर वह सुविधा दी जा रही है जिनकी उन्हें जरूरत है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: रेलवे स्टेशन में एक नशेड़ी अपराधी ने महिला को छुरा मारा, यात्रियों में हड़कंप मचा
    Next Article सरायकेला : युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.