Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यहां शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में शुभमन गिल (84) की बल्लेबाजी और लॉकी फर्ग्यूसन (4/28) की गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया. गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत खराब रही. टीम की सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ और टिम सेफर्ट ने मैच की शुरुआत की. लेकिन दूसरे ही ओवर में टिम सेफर्ट (3) को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया. इसके बाद पांचवें ओवर में पृथ्वी शॉ (10) को लॉकी फर्ग्यूसन ने आउट किया.

    टिम सेफर्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मनदीप सिंह (18) भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और उन्हें भी फर्ग्यूसन ने अपने ओवर में आउट करने के बाद वापस पवेलियन भेज दिया. शुरुआत के तीन विकेट गिरने के बाद टीम की तरफ से बल्लेबाजी का मोर्चा ऋषभ पंत और ललित यादव ने संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए पचास रन से ज्यादा की साझेदारी हुई. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी भी ज्यादा देर तक तक टिक नहीं सकी और 12वें ओवर में दिल्ली को ललित यादव के रूप में चौथा झटका लगा. इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों में 25 रन की पारी खेली.

    उनके बाद क्रीज पर अक्षर पटेल आए. इस दौरान गुजरात की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाजी का मोर्चा संभाले हुए थे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे. उन्होंने एक बार फिर दो विकेट एक साथ चटकाए और दिल्ली को दोहरा झटका दिया. अपने 15वें ओवर में उन्होंने ऋषभ पंत (43) और अक्षर पटेल (8) को आउट किया. पटेल के बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर गेंदबाज राशिद खान के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. वहीं, 18वें ओवर में गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना कारनामा कर दिखाया, जो शुरुआत में गेंदे तो अच्छी फेंक रहे थे, लेकिन उन्हें सफलताएं हाथ नहीं लग रही थीं.

    उन्होंने अपने आखिरी ओवर में रोवमैन पॉवेल (20) और खलील अहमद (0) को वापस पवेलियन भेज दिया. कुलदीप यादव 14 और मुस्तफिजुर रहमान 3 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि, रोवमैन पॉवेल के क्रीज पर रहने से टीम में एक मजबूती थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई और टीम के बल्लेबाज 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन ही बना सके. दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा पंत ने 43 रन बनाए. वहीं, गुजरात के लिए लॉकी फग्र्युसन ने 28 रन देकर चार विकेट झटके. बता दें, इससे पहले अपनी पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, जिसमें बल्लेबाज शुभमन गिल ने 46 गेंदों में चार छक्के और छह चौके की मदद से शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: खराब क्वालिटी की सड़क के बारे में सवाल करने पर झामुमो नेता पर जानलेवा हमला, मामले में पुलिस जांच में जुटी
    Next Article इजराइल में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, रमजान से पहले हिंसा की आशंका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.