Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»इजराइल में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, रमजान से पहले हिंसा की आशंका
    Uncategorized

    इजराइल में आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, रमजान से पहले हिंसा की आशंका

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    यरूशलम. फिलिस्तीनी हमलावर के इजराइल के तेल अवीव (Israel Terror Attack) में 5 लोगों की हत्या किए जाने के बाद इजराइली सुरक्षा बल और एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रमजान के पवित्र मुस्लिम महीने से पहले बड़े स्तर पर हिंसा की आशंका जताई गई है. यह हमला पिछले दो हफ्तों में पांचवां हमला है. इन सभी हमलों में अब तक 11 इजरायली नागरिक मारे गए हैं.

    रिपोर्ट्स बताती हैं कि सालों बाद इतने कम वक्त में इतने अधिक इजराइली आम लोग मारे गए हैं. इजराइली सेना ने कहा है कि उसने वेस्ट बैंक में अपनी तैनाती बढ़ा दी है. इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने कहा कि मई में 2021 में गाजा युद्ध के बाद से इजराइली सुरक्षा बल अपने उच्चतम स्तर पर अलर्ट पर थे. इजराइल के अधिकारियों ने अप्रैल में मुस्लिम पवित्र रमजान के महीने में हमलों में बढ़ोतरी के बारे में चेतावनी दी थी, इस अवधि के दौरान इतिहास में हिंसा बढ़ी है.

    हमले के बाद इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने सीनियर सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की और हिंसा की निंदा की है. उन्होंने एक बयान में कहा है कि इजराइल घातक अरब आतंकवाद की लहर का सामना कर रहा है. उन्होंने आगे कहा है कि हमारे सुरक्षा बल काम कर रहे हैं. हम दृढ़ता, परिश्रम के साथ आतंक से लड़ेंगे। वे हमें यहां से नहीं हिला सकते हैं. हम और मजबूत होंगे.

    वहीं, इस्लामी संगठन हमास ने हमले की तारीफ की है. हमास ने इस हमले को वीरतापूर्ण ऑपरेशन बताया है लेकिन हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हमास के जुड़े एक अधिकारी मोशीर अल-मसरी ने हमले को लेकर कहा है कि यह दक्षिणी इजराइल के नेगेव में आयोजित शिखर सम्मेलन की प्रतिक्रिया थी, जिसमें चार अरब विदेश मंत्री पहली बार एक राजनयिक बैठक के लिए इजराइल पहुंचे. इस कदम ने कई फिलिस्तीनियों को नाराज किया है. लोगों ने अरब देशों के इस कदम को विश्वासघात के तौर पर देखा है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया
    Next Article घर पर बाजार जैसा दही जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स, बनेगा थिक और टेस्‍टी

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.