Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शादी की रश्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, पांच घायल
    बिहार

    शादी की रश्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, पांच घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा : बिहार के सारण जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक अनियंत्रित ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर 3 महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं 5 महिलाएं अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. जानकारी के अनुसार, छपरा के मशरक में बड़ी संख्‍या में महिलाएं शादी की रस्‍म निभा रही थीं. तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्‍हें रौंद दिया. इस हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इससे मौके पर कोहराम मच गया. शादी की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं. वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. देर रात सड़क पर डोमकच कर रही महिलाओं को ट्रक ने रौंद डाला.

    मृतकों की पहचान दुमदुमा गांव निवासी रोजा दिन मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैरूल बीबी, भोला मियां की 45 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी, बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव निवासी नाजिम मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैशा बेगम के रूप में हुई है. घायलों की पहचान लुकमान मियां की 50 वर्षीय पत्नी खैरा बीबी, लियाकत हुसैन की 40 वर्षीय पत्नी नूरजहा खातुन, इस्लाम मियां की 35 वर्षीय पत्नी मनाजा खातुन, स्व. मुस्तफकार मियां का 50 वर्षीय पुत्र हसमुद्दीन उर्फ भोला मियां के रूप में हुई है. मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास में शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे शादी समारोह में डोमकच कर रही महिलाओं की झुंड को कुचल दिया और फरार हो गया. घटना में घायल हुए लोगों के परिजनों ने बताया कि गांव के सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में पचरौड़ के टीकमगढ़ गये थे. वहीं घर की महिलाएं डोमकच कर रही थी. उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक जो सिवान की तरफ से मशरक आ रहा था उसने कुचल दिया.

    सूचना पाकर मौके पर मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ मो. आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, तरैया और इसुआपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम में भेज दिया है, वहीं मामले में जांच पड़ताल कर रही है. गांव में इतनी बड़ी घटना से मातम छाया हुआ है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडियन प्रीमियर लीग 10 टीम के साथ आज से होगा आगाज, पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा
    Next Article धनबाद: फुटबॉल ग्राउंड के पास शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, शरीर में दो गोलियों के निशान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.