Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»इंडियन प्रीमियर लीग 10 टीम के साथ आज से होगा आगाज, पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा
    खेल-सिनेमा

    इंडियन प्रीमियर लीग 10 टीम के साथ आज से होगा आगाज, पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: आईपीएल 2022 का आगाज आज यानी 26 मार्च से होने जा रहा है. आईपीएल प्रेमियों को टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. 26 मार्च से शुरू होकर 29 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 74 मैच होंगे. इस साल आईपीएल में आठ की जगह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. मैच का आयोजन मजबूत बायो-बबल में मुंबई और पुणे में होना है. IPL 2022 यह 2011 के बाद यह पहला अवसर होगा, जबकि विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी-20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी. इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नई टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी. देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को साल 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा. आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे.

    दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है, जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा. सभी टीम हालांकि लीग चरण में 14 मैच ही खेलेंगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 2021 में कड़ा सबक मिला था, जब उसे महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा और बाद में उसे यूएई में पूरा करना पड़ा था. इसको ध्यान में रखते हुए इस समय लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े. पिच क्यूरेटर के लिए दो महीने तक पिचों को जीवंत बनाए रखना चुनौती होगी. लेकिन टूर्नामेंट में बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है. इस साल आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जाना है और ऐसे में आईपीएल कुछ भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य भी तय करेगा.

    मुंबई इंडियन्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी. लेकिन उसके कप्तान रोहित शर्मा स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें इसका कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलेगा. सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन जैस खिलाड़ी हालांकि अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में सभी निगाहें विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जिन्होंने कप्तानी छोड़ दी है. लंबे समय तक सीएसके से जुड़े रहे फाफ डु प्लेसी को आरसीबी की कप्तानी सौंपी गई है. देखना होगा कि उनकी अगुवाई में टीम का भाग्य पलटता है या नहीं.

    दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सत्र हो सकता है. उन्होंने पहले मैच से पूर्व कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को कमान सौंप दी है. जडेजा पर सभी की निगाह रहेंगी. क्योंकि उन्हें उस टीम की कमान संभालनी है, जिसका 2008 से ही धोनी नेतृत्व कर रहे हैं जो चार बार की चैंपियन है. इस बार श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल के नेतृत्व कौशल की भी परीक्षा होगी. अय्यर केकेआर की जबकि राहुल लखनऊ और हार्दिक गुजरात की कमान संभालेंगे. अग्रवाल को पंजाब का कप्तान बनाया गया है. अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स जबकि राहुल पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं. हार्दिक के लिए यह आईपीएल में कप्तानी का पहला अनुभव होगा. उनकी प्रगति पर भारतीय टीम प्रबंधन की भी नजर होगी, क्योंकि नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं करने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह गंवा दी थी.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला : CBI CBI ने कोर्ट में कहा- आरोपी के वॉट्सऐप चैट से खुलेंगे राज
    Next Article शादी की रश्म निभा रही महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, पांच घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    आदिवासी

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.