Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला : CBI CBI ने कोर्ट में कहा- आरोपी के वॉट्सऐप चैट से खुलेंगे राज
    झारखंड

    जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामला : CBI CBI ने कोर्ट में कहा- आरोपी के वॉट्सऐप चैट से खुलेंगे राज

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । धनबाद के डिस्ट्रिक्ट जज उत्तम आनंद हत्याकांड की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में जांच के दौरान आरोपी के एक वॉट्सऐप चैट का पता चला है। लेकिन आगे की जांच के लिए पूरी चैट का मिलना जरूरी है। इस चैट का रिकॉर्ड वॉट्सऐप इंडिया ही उपलब्ध करा सकता है। इस केस की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच ने वॉट्सऐप के भारत प्रमुख को इस मामले में प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

    सुनवाई के दौरान CBI की ओर से स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की गई। CBI की ओर से कहा गया कि नए तथ्यों पर भी काम चल रहा है। इसके बाद खंडपीठ ने CBI को अगले सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर हाईकोर्ट हर हफ्ते इस केस की मॉनिटरिंग कर रही है। CBI हर सप्ताह इस मामले में सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश कर रही है। पिछले साल 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से धक्का मार दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। राज्य सरकार के आदेश पर CBI केस की जांच कर रही है।

    इधर,मामले की जांच कर रही CBI ने शुक्रवार को धनबाद स्थित CBI की विशेष अदालत में न्यायाधीश रजनीकांत पाठक के समक्ष गोविंदपुर पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों की गवाही कराई। पंप के नोजल मैन शमशेर अली अंसारी ने कोर्ट में हाजिर लखन वर्मा की पहचान ऑटो ड्राइवर के रूप में की। बताया कि CBI ने पहले ही ड्राइवर की पहचान करा ली थी। वीडियो फुटेज भी दिखाया था। CBI ने ही उसका नाम लखन वर्मा बताया था। CBI ने पेनड्राइव पर CCTV फुटेज भी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इसे देखकर साक्ष्य के रूप में अंकित कर लिया। इस मामले में लखन की जमानत अर्जी पर 30 मार्च का सुनवाई होने वाली है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRRR ने 25 मार्च को सिनेमाघरों में जोरदार दस्तक दी, तोड़ी बॉक्स ऑफिस की सारे रिकॉर्ड
    Next Article इंडियन प्रीमियर लीग 10 टीम के साथ आज से होगा आगाज, पहला मैच CSK और KKR के बीच खेला जाएगा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.