Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा
    खेल-सिनेमा

    स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली । भारत की सबसे मशहूर महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में महिला युगल के पहले दौर में हार के बाद अपनी रिटायरमेंट की योजना की घोषणा कर दी है. हार के बाद सानिया मिर्जा ने एलान किया कि साल 2022 दौरे पर उनका आखिरी सीजन होगा और वह वास्तव में उसे पूरा करना चाहती हैं.

    सानिया मिर्जा ने कहा, मैंने तय किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा. मैं इसे सप्ताह दर सप्ताह ले रही हूं, मुझे यकीन नहीं है कि मैं इस सीजन तक रह सकती हूं, लेकिन मैं ऐसा करना चाहती हूं. बता दें, सानिया मिर्जा बुधवार को अपने पहले दौर के मैच गंवाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता में महिला युगल के पहले दौर से बाहर हो गई हैं.

    सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक स्लावानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हार गईं. किचनोक आज लय में नहीं थी और उन्होंने कई सहज गलतियां कीं.

    सानिया के करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें…

    • सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स में साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, साल 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था.
    • मिक्स्ड डबल्स में वो साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और साल 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं.
    • 35 साल की सानिया भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस स्टार हैं. उन्होंने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2003 में की थी.
    • 19 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत को जीत भी दिलाई हैं. वह अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं.
    • सानिया ने महिला एकल के भी मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने अपने से अच्छी रैंक वाली कई खिलाड़ियों को हराया है.
    • सानिया ने सिंगल्स करियर में स्वेतलाना कुज्नेत्सोव, वेरा ज्वोनारेवा, मैरियन बोर्तोली, पूर्व नंबर-एक मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफिना और विक्टोरिया अजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों को परास्त किया है.
    • सानिया को कलाई में चोट के कारण सिंगल्स से हटना पड़ा था. भारत की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों ने अब तक डब्ल्यूटीए टाइटल जीता है, सानिया उनमें से एक हैं.
    • सानिया सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की थी.
    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर
    Next Article दो युवकों और पुलिस के बीच गहमागहमी का मामला पकड़ा तूल, अमानवीय रूप से गंभीर यातना देने का आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.