Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर
    बिहार

    पटना में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना । बुधवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप के मालिक राकेश सोनी को अपराधियों ने गोली मार दी है। अपराधियों ने इन्हें 2 गोली मारी है। एक गोली सिर में तो दूसरी गोली जांघ में मारी गई है। वारदात राजधानी के राजीव नगर रोड नंबर 16 की है। गोली लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

    उन्हें इलाज के लिए पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आपराधिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास की सारी दुकानें बंद कर दी गई है। दुकानदारों ने खुद से शटर गिरा दिए। इलाके के लोग घटना के विरोध में सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोग टायर जला आगजनी कर रहे हैं। बांस लगाकर रोड को जाम कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि यह वारदात रंगदारी से जुड़ा होने की संभावना है। राजीव नगर में रोड नंबर 16 के कॉर्नर पर ही राकेश सोनी की सुहागन ज्वेलर्स नाम से शॉप है। अपने स्टाफ के साथ राकेश दुकान के अंदर ही थे।

    बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब दुकान के अंदर 2 अपराधी आए। कुछ देर रुके। इसके बाद कट्टा निकालकर गोली चला दी। दुकानदार को दो गोली मार अपराधी भाग गए। आशंका है कि दुकान के अंदर रखी ज्वेलरी की लूट भी हुई है। हालांकि, इस बारे में पुलिस अभी स्पष्ट नहीं कर रही है। रोड नंबर 16 में सुहागन ज्वेलर्स से कुछ दूर दक्षिण में प्रेमा पब्लिक स्कूल है। एक चश्मदीद लड़के ने बताया, 2 बाइक अपाचे व ग्लैमर पर कुल 4 अपराधी आए थे। हेलमेट पहने 2 अपराधी बाइक लेकर स्कूल के पास खड़े थे। जब दुकान से गोली मारकर अपराधी भागे तो बाइक के पास आए और यहां पर भी एक गोली हवाई फायरिंग की। कुल 3 गोलियों की आवाज सुनी गई है।

    छानबीन में जुटी पुलिस
    ज्वेलरी शॉप के मालिक की हालत अभी गंभीर है। उसे इलाज के लिए पाटलिपुत्रा गोलंबर के पास स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार और राजीव नगर, पाटलिपुत्रा व शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन में जुटी है। वारदात स्थल के आसपास में लगे CCTV को पुलिस खंगाल रही है। स्कूल के पास भागने के क्रम में अपराधियों ने जो तीसरी फायरिंग की, उसका खोखा भी रोड पर गिरा हुआ मिला है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगरीबों को पेट्रोल पर राहत देने के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरुआत, सीएम ने लांच किया APP
    Next Article स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.