Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो युवकों और पुलिस के बीच गहमागहमी का मामला पकड़ा तूल, अमानवीय रूप से गंभीर यातना देने का आरोप
    झारखंड

    दो युवकों और पुलिस के बीच गहमागहमी का मामला पकड़ा तूल, अमानवीय रूप से गंभीर यातना देने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुरकुंडा (रामगढ़) । भदानीनगर ओपी के समीप बीते 17 जनवरी को हेलमेट चेकिंग के दौरान दो युवकों और पुलिस के बीच गहमागहमी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर युवकों के परिजनों ने भदानीनगर ओपी पुलिस पर हिरासत के दौरान दोनों युवकों को अमानवीय रूप से गंभीर यातना देने का आरोप लगाया है। इधर युवकों से मामले की जानकारी लेेेने के बाद बुधवार को बड़कगांव से भुरकुंडा पहुंचे परिजनों ने मामले को लेकर मीडिया में अपनी बात रखी।

    युवक के भाई दीपक रजक ने कहा कि घर में बहन की शादी है। जिसे लेकर दोनों भाई गोला जाने के लिए निकले थे। पता चला है कि हेलमेट चेकिंग के दौरान दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। युवकों के पास ड्राईविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात और हेलमेट भी था। लेकिन उन्होंने पहना नहीं था। भदानीनगर ओपी के समीप हेलमेट चेकिंग के दौरान उनका बाईक रूकवाकर चाभी निकाल लिया गया। जिसका युवकों ने विरोध किया। जिसपर गाली गलौज करते हुए उनसे मोटी रकम मांगी गई। जिसपर युवकों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है। ऑनलाइन चालान काट दिया जाए जिसकी भरपाई कर लेंगे। इसपर ट्रैफिक अधिकारी से विवाद होने लगा। युवक मोबाईल से यह सब रिकॉर्ड करने लगे तो उनका मोबाईल फेंककर तोड़ दिया गया। इसके बाद ओपी प्रभारी और उनके साथी आए और बच्चों को पकड़कर ओपी के अंदर ले गये। जहां 10-10 लोगों ने मिलकर नाबालिग बच्चों को सरिया और बंदूक के बट्ट से मारा। ऐसी मारपीट किसी क्रिमिनल के साथ भी नहीं होता है।

    यातना की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि बिना गार्जियन को सूचना दिये आननफानन में दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। रात नौ बजे सूचना दी गई कि युवक कस्टडी में है। सुबह भदानीनगर ओपी पहुंचे तो ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि लड़के उदंड थे, इसलिए जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचे तो बताया गया कि कोविड टेस्ट के लिए भेजा गया है। वहां से सदर अस्पताल पहुंचे तो भाईयों की स्थिति देख उनके साथ हुई पुलिसिया बर्बरता देखने को मिली।

    परिजनों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। बताते चलें कि बीते 17 दिसंबर को बड़कगांव निवासी विक्की रजक और अभिषेक रजक को भदानीनगर में हेलमेट चेकिंग के दौरान सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ऑन ड्यूटी पुलिस से बदतमीजी के आरोप में हिरासत में लिया गया और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा
    Next Article कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने रांची में किसान कॉल सेंटर का लोकार्पण किया, Toll Free Number 18001231136 पर किसानों को मिलेगी हर जानकारी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.