Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुजफ्फरपुर में वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, राहगीर की बाइक लूटते हुए अपराधी हुए फरार
    बिहार

    मुजफ्फरपुर में वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, राहगीर की बाइक लूटते हुए अपराधी हुए फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा थाना के भेरगरहा चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटपाट कर वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. लूटपाट होता देख एक नाई दुकानदार अपराधियों से हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगा. इसी दौरान एक अपराधी ने उसपर पिस्टल तान दी. हड़बड़ाते हुए नाई भागा. भागने के क्रम में नाई का पैर टूट गया. भागने के क्रम में अपराधियों ने महिला मीणा देवी पर भी दो राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि वह बाल-बाल बच गयी. बाइक सवार तीन अपराधी एक राहगीर की बाइक भी लूटकर ले गए.

    मृतक की पहचान सकरा थाना के चंदनपट्टी के पंकज कुमार झा (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वह भेरगरहा चौक पर वसुधा केंद्र चलाता था. इसके साथ ही ग्राहकों के आधार कार्ड से उनके खाता से रुपये निकालकर भी देता था. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोग कैश लूटने की बात भी बता रहे हैं. लेकिन नकद कितनी थी, इसका पता अभी नहीं चला है. मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची है.

    स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाइक से तीन अपराधी समस्तीपुर की तरफ से आए थे. वसुधा केंद्र पर आए और संचालक पर पिस्टल तानकर लूटपाट करने लगे. संचालक के विरोध करने पर उसे तीन गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुनकर दहशत फैल गया. वसुधा केंद्र पर कई ग्राहक खड़े थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचायी.

    भेरगरहा चौक पर गोलीबारी की सूचना के बाद सकरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा. जमकर नोकझोंक हुई. पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी कोई शांत नहीं हुआ. लोगों ने हंगामा और बवाल करना शुरू कर दिया.

    बता दें कि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर हाइवे को जाम कर दिया है. भारी बवाल और हंगामा के बीच काफी देर तक पुलिस सभी को समझाने का प्रयास करने में जुटी रही. थानेदार सरोज कुमार भी मौके पर मौजूद हैं. शव को उठाने का प्रयास किया जा रहा है.

    जानकारी दें कि वसुधा केंद्र के बगल में अरविंद ठाकुर की नाई की दुकान है. गोली मारने के बाद जब अपराधी भागने वाले थे, तभी उसने पकड़ने की कोशिश की और उनसे भिड़ गए. लेकिन अपराधियों ने उन पर ही पिस्टल तान दी. गोली मारने के डर से उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. लेकिन इस दौरान उनका पैर टूट गया. उन्हें समस्तीपुर इलाज के लिए भेजा गया है.

    स्थानीय महिला मीणा देवी ने बताया कि वह वसुधा केंद्र से पैसा निकलवाने आयी थी. तभी देखा कि तीन अपराधी फायरिंग कर रहे हैं. उनके साथ भी छिनतई का प्रयास किया. विरोध करने पर फायरिंग भी की. लेकिन वह बच गयीं. घटना के बाद अपराधी मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकले. मुजफ्फरपुर में CM के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. इसके बावजूद दिनदहाड़े अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनपुर में रिटायर्ड BSF जवान के आवास पर NIA का छापा, नक्सलियों से सांठगांठ के मिले साक्ष्य
    Next Article रामगढ़ में जंगली हाथी ने बच्चे को कुचला, मौत के बाद ग्रामीण आक्रोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.