Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»शक्ति, उपासना का पर्व नवरात्र : आज से शुरू हो रहे हैं दुर्गा पूजा के 9 पवित्र दिन
    धर्म/ज्योतिष

    शक्ति, उपासना का पर्व नवरात्र : आज से शुरू हो रहे हैं दुर्गा पूजा के 9 पवित्र दिन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    नवरात्रि, नवरात्र, नवदुर्गा, शक्ति उपासना, शरद नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि के दिव्य 9 दिन रविवार 29 सितंबर 2019 से शुरू हो रहे हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की 9 तिथियां-
    नवरात्रि पहला दिन(प्रतिपदा),रविवार  29 सितंबर: घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा।
    नवरात्रि का दूसरा दिन (द्वितीया) सोमवार, 30 सितंबर : मां ब्रह्मचारिणी पूजा।
    नवरात्रि तीसरा दिन (तृतीया), मंगलवार 1 अक्टूबर : मां चंद्रघंटा पूजा।
    नवरात्रि चौथा दिन (चतुर्थी), बुधवार 2 अक्टूबर  : मां कूष्मांडा पूजा।
    नवरात्रि पांचवां दिन (पंचमी), गुरुवार, 3 अक्टूबर: मां स्कंदमाता पूजा।
    नवरात्रि छठा दिन (षष्ठी), शुक्रवार ,4 अक्टूबर : मां कात्यायनी पूजा।
    नवरात्रि सातवां दिन (सप्तमी), शनिवार 5 अक्टूबर : मां कालरात्रि पूजा।
    नवरात्रि आठवां दिन (अष्टमी), रविवार 6 अक्टूबर : मां महागौरी, दुर्गा महाष्टमी पूजा, नवमी पूजा
    नवरात्रि नौवां दिन (नवमी), सोमवार 7 अक्टूबर : मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारणा।
    नवरात्रि दिन दसवां (दशमी), मंगलवार 8 अक्टूबर : दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी।
    इन दिनों लोग अपने घर में जौ (जवारे) बोते हैं,आइए जानते हैं इसके पीछे क्या मान्यता है
    इसलिए बोई जाती है जौ: धर्मग्रंथों के अनुसार सृष्टि की शुरूआत के बाद पहली फसल जौ ही हुई थी, इसलिए देवी-देवताओं की पूजा के समय हवन में जौ चढ़ाई जाती है। मान्यता अनुसार जौ बोने के पीछे प्रमुख कारण यही है कि जौ अन्न ब्रह्म है और हमें

    अन्न का सम्मान करना चाहिए। नवरात्रि के पर्व के दौरान बोई गई जौ से भविष्य से संबंधित कुछ  बातों के संकेत मिलते हैं। इस दौरान जौ का तेजी से और अच्छी तरह से बढ़ना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कि नवरात्रि में जैसे-जैसे जौ बढ़ती है घर में

    मां की कृपा उतनी ही बढ़ती है। साथ ही यह जितनी हरी-भरी होगी घर में उतनी ही समृद्धि आएगी।
    नवरात्रि में जौ बोने से मिलते हैं ये संकेत: बोया गया जौ दो से तीन दिन में ही अंकुरित हो जाता है, लेकिन अगर यह न उगे तो इसे भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता यानि कड़ी मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता हासिल होगी।

    • अगर जौ का रंग नीचे से आधा पीला और ऊपर से आधा हरा हो इसका मतलब आने वाला साल का आधा समय ठीक रहेगा।
    • – यदि उगाई गई जौ का रंग नीचे से आधा हरा है और ऊपर से आधा पीला है तो इसका अर्थ है कि साल का शुरूआत में समय अच्छे से बीतेगा, लेकिन बाद में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
    • – अगर बोया हुआ जौ सफेद या हरे रंग में उग रहा है तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाला पूरा साल खुशियों से भरा होगा।
    • विशेष :
    • ऐश्वर्य और समृद्धि के आशीर्वाद के लिए : नवरात्रि में 9 दिनों तक हर तरह का शाही मेवा मां को अवश्य चढ़ाना चाहिए।
    • शाही मेवा : काजू, बादाम, अखरोट, मखाने, पिस्ता, चारोली, किशमिश, मूंगफली, अंजीर..

     कलश स्थापना की तिथि और शुभ मुहूर्त

    कलश स्थापना की तिथि: 29 सितंबर 2019
    कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: 29 सितंबर 2019 को सुबह 06 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।
    कुल अवधि: 1 घंटा 24 मिनट।
    टिप्पणियां

    कलश स्थापना की सामग्री

    मां दुर्गा को लाल रंग खास पसंद है इसलिए लाल रंग का ही आसन खरीदें। इसके अलावा कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम

    के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और श्रृंगार पिटारी भी चाहिए।

    कलश स्थापना कैसे करें

    • नवरात्रि के पहले दिन यानी कि प्रतिपदा को सुबह स्नान कर लें।
    • मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद सबसे पहले गणेश जी का नाम लें और फिर मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योत जलाएं।  – कलश स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज बोएं।
    • अब एक तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं। लोटे के ऊपरी हिस्से में मौली बांधें।
    • अब इस लोटे में पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं। फिर उसमें सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र और अक्षत डालें।
    • इसके बाद कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते लगाएं।
    • अब एक नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर उसे मौली से बांध दें। फिर नारियल को कलश के ऊपर रख दें।
    • अब इस कलश को मिट्टी के उस पात्र के ठीक बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोएं हैं।
    • कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि के नौ व्रतों को रखने का संकल्प लिया जाता है।
    • आप चाहें तो कलश स्थापना के साथ ही माता के नाम की अखंड ज्योति भी जला सकते हैं।

    शारदीय नवरात्र : सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि

    योग में नव शक्तियों के मिलन का महा पर्व नवरात्रि

    #Online news Latest news Navratri
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के 5000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article चीन में दर्दनाक हादसे में 36 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.