Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा ग्रहण, इस दौरान भूलकर ना करें ये काम
    धर्म/ज्योतिष

    वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा ग्रहण, इस दौरान भूलकर ना करें ये काम

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 4 दिसंबर दिन शनिवार को लगेगा. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है. इसी कारण ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ व शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है. इस दौरान कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

    बता दें, आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस बार वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रहण (surya grahan) लग रहा है. आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी विशेष बातों को-

    सूर्य ग्रहण भारतीय ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से ग्रहण महत्वपूर्ण बताया गया है. इसे अशुभ घटना के तौर पर देखा जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर और सभी मनुष्यों पर असर पड़ता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों पर ग्रहण का कम या ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ सकता है. आमतौर पर ग्रहण अशुभ फलदायी ही माना गया है. अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से कहीं ग्रहण दिखाई देता है और कहीं नहीं नजर आता है.

    सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा सूर्य ग्रहण

    ये ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव प्रकृति, जीव-जंतु और मनुष्यों पर भी पड़ते हैं. यही वजह है कि ज्योतिषी ग्रहणकाल के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं. सनातन महर्षियों के अनुसार, ग्रहणकाल को शेषनाग की हलचल माना जाता है और इससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है.

    सूर्य ग्रहण के समय दो ग्रह अस्त रहेंगे

    साल 2021 के आखिरी सूर्य ग्रहण के दौरान आज दो बड़े ग्रह भी अस्त होंगे. इसमें बुध-चंद्रमा शामिल हैं. राहू-केतू भी वक्री होंगे. ये परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालेगा. मगर भारत में ग्रहण की सिर्फ उपछाया होने के चलते सूतक मान्य नहीं होगा. मगर पूजापाठ समेत कई पाबंदियां रहेंगी. धार्मिक मान्यता अनुसार ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य और पूजा की मनाही है. जहां ग्रहण का प्रभाव होता है वहां मंदिर भी बंद कर दिए जाते हैं. ग्रहण खत्म होने पर विधिपूर्वक शुद्धिकरण के बाद ही कपाट खोले जाते हैं. इस दौरान घरों में भी पूजा नहीं की जाती है.

    यहां दिखेगा ग्रहण

    सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को लगने जा रहा है, जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. ज्योतिष के अनुसार, भले ही ग्रहण में सूतक के नियम मान्य नहीं होंगे. लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य होता है. इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

    सूर्य ग्रहण में क्या करें

    1: सूर्य ग्रहण खत्म होने पर शुद्ध जल से स्नान करके ही कोई काम करें.

    2: ग्रहण के काल में ईष्ट देवता का ध्यान और मंत्र का जप जरूरी है.

    3: सूर्य ग्रहण के बाद धातु का दान खासतौर पर पीतल दान पुण्य देता है.

    4: ग्रहण से पहले बने भोजन, रखे पानी को हटाएं ताजा भोजन ही खाएं.

    5: ग्रहण के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना, गरीबों को वस्त्र दान करें.

    सूर्य ग्रहण में क्या न करें

    1: फूल और पत्ती तोड़ना वर्जित है. गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं आना चाहिए.

    2: ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए, इससे सोने वाला व्यक्ति रोगी हो जाता है.

    3: ग्रहण की पूरी समयावधि के दौरान भोजन बनाना या खाना भी वर्जित है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमुई में मुखिया की गोली मारकर हत्या, सरेशाम हुई वारदात के बाद समर्थकों का हंगामा-पथराव
    Next Article धनबाद में भीषण सड़क हादसा, बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही बस पलटी; 15 लोगो की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.