Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारे पथ प्रदर्शक, शत शत नमन
    झारखंड

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमारे पथ प्रदर्शक, शत शत नमन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं। आज उनकी जयन्ती पर उन्हें शत शत नमन है।
    प. दीनदयाल चौक पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास कांके विधानसभा क्षेत्र के मिलेनियम हाल पहुंचे, यहां उन्होंने कमल दूत अभियान का शुभारंभ किया। कांके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में प्रचार साइकिल योजना का भी शुभारंभ किया ।
    सीएम रघुवर दास ने कहा है कि हर भारतीय के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गेट्स फ़ाउंडेशन द्वारा ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह भारत को स्वच्छता और स्वच्छता में सुधार करने में मिली सफलता के लिए एक बड़ी मान्यता है। प्रधानमंत्री के प्रयासों ने स्वच्छ भारत को एक आंदोलन बनाया।
    रघुवर दास ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में भी प्रधानमंत्री के इस अभियान को आंदोलन बनाकर कार्य किया जा रहा है। अब राज्य का गांव-गांव, शहर-शहर स्वच्छता के मामले में आदर्श बनने की ओर बढ़ रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में 50 किलो सोने से बन रही है मां दुर्गा की प्रतिमा, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article झारखंड उच्च न्यायालय ने कहा, सुरेंद्र बंगाली की क्षमादान याचिका पर राज्य सरकार शीघ्र निर्णय ले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.