Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»गुरु नानक जयंती आज : गुरुनानक जी के अमूल्य वचन, जो देते हैं लोगों को एकता का संदेश
    धर्म/ज्योतिष

    गुरु नानक जयंती आज : गुरुनानक जी के अमूल्य वचन, जो देते हैं लोगों को एकता का संदेश

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुरु नानक जयंती आज यानी 19 नवंबर को है. आज के दिन गुरु नानक देव जी के जन्मदिन को देशभर में सिख समुदाय द्वारा गुरु पर्व मनाया जाता है. इस दिन को गुरु पर्व को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है. गुरु नानक देव जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु हैं. गुरु नानक देव जी का जन्म श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ था. तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. इस दिन प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है. गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाने के साथ ही लोगों को एकता का संदेश दिया.

    गुरु नानक जी के कुछ अमूल्य वचन

    मनुष्य को लोभ का त्याग करना चाहिए और सदैव परिश्रम से धन कमाना चाहिए.

    गुरु नानक जी कहते थे कि पैसे हमेशा जेब में होने चाहिए, हृदय में नहीं.

    गुरु नानक जी ने स्त्रियों का सम्मान करने का उपदेश दिया, उनका कहना था कि हमें हमेशा स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए.

    गुरु नानक जी का कहना था कि सबसे पहले स्वयं की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय प्राप्त करनी चाहिए.

    अंहकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसलिए अंहकार का त्याग करना चाहिए और विनम्रता पूर्वक सेवाभाव से जीवन व्यतीत करना चाहिए.

    गुरुनानक देव जी ने इक ओंकार का संदेश दिया. उनका कहना था कि सबका परम पिता एक ही है इसलिए सभी को एकता और प्रेमभाव के साथ रहना चाहिए.

    जब मन पाप और लज्जा से अपवित्र हो जाए तो वह ईश्वर का नाम लेने से स्वच्छ हो जाता है. इसलिए मनुष्य को ईश्वर के नाम का स्मरण करना चाहिए.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs NZ : 3 बजे से स्टेडियम में दर्शकों को मिलेगी एंट्री, 7 बजे से शुरू होगा मैच, 6.30 तक हर हाल में ले लेनी होगी अपनी सीट
    Next Article सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 07 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 7, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    चातुर्मास 2025 आज से शुरू, क्या करें, क्या ना करें… जानें

    July 6, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 06 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 6, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.