Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान- लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते
    बिहार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान- लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत में जबर्दस्त उबाल है. एक-दूसरे पर सियासी ‘तीर’ छोड़े जा रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वे चाहेंगे तो मुझे गोली भी मरवा सकते हैं. वैसे गोली मरवाने के अलावा वे कर भी क्या सकते हैं.

    दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जब से दिल्ली से पटना आए हैं, बयानबाजी तेज हो गई है. मीडिया से बातचीत करते हुए लालू ने कहा था कि वे सीएम नीतीश कुमार का विसर्जन करने बिहार आए हैं. उनके इसी बयान पर मुख्यमंत्री ने आज प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लालू जी चाहेंगे तो हमें गोली भी मरवा देंगे’.

    उन्होंने कहा कि वो मुझे गोली ही मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा. बाकी कुछ तो वे कर नहीं सकते हैं. हां अगर वे चाहें तो मुझे गोली जरूर मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते हैं. सीएम ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है कि मेरे बारे में कुछ भी बोल देना. हां ये जरूर है कि मेरे ऊपर कुछ बोलेंगे तभी न पब्लिसिटी मिलेगी.

    “गोलिये मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा. बाकी कुछ नहीं कर सकते हैं. अगर चाहें तो गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं करवा सकते हैं”- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

    इससे पहले भी सोमवार को चुनाव प्रचार के बाद पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी और लालू यादव पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के लोग जिस तरह के बयान देते हैं, हम उसका संज्ञान नहीं लेते. उनके राज में सड़क, बिजली की क्या हालत थी, इसकी भी चर्चा करनी चाहिए. सब कुछ जनता के हाथ में है. हम किसी भी चीज का दावा नहीं कर सकते हैं. विपक्ष को इतना जरूर कहते हैं कि उनके समय में जो हालात थे, जनता उससे भी पूरी तरह वाकिफ है.’

    जब पत्रकारों ने सीएम से पूछा कि लालू यादव भी चुनाव प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वो अंदर से भी बात करते ही रहते थे. सब कुछ करते ही रहते थे. वह चुनाव प्रचार में जाएं… नहीं जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता है.’

    आपको बता दें कि लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार की सरकार से ऊब चुकी है. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी बीमारी में चल रहा था, लेकिन बिहारवासियों का मोह मुझे खींच कर लाया. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि वो लोग मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं निरोग हो गया. 27 अक्टूबर को मैं कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जनता जनार्दन को नमन करूंगा. हम दोनों सीटों पर शानदार वोट से जीत रहे हैं. इन दोनों सीटों का बहुत महत्व है, निश्चित रूप से इनके यहां भगदड़ मचेगी और हम लोग सरकार बनाएंगे. बेईमानी से ये कब तक टिकेंगे?’

    ‘ऐसे तो तेजस्वी यादव जी सबको उपचुनाव के प्रचार में उखाड़कर फेंक चुके हैं, बाकी जो बचे हैं उनका हम विसर्जन कर देंगे’- लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्यन खान की जमानत पर सुनवाई कल तक के लिए टली
    Next Article बोकारो: सरकार गिराने की साजिश मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसा तंज, कहा- सिर्फ मीडिया पर होती है चर्चा, उन्हें नहीं कोई जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.