Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो: सरकार गिराने की साजिश मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसा तंज, कहा- सिर्फ मीडिया पर होती है चर्चा, उन्हें नहीं कोई जानकारी
    झारखंड

    बोकारो: सरकार गिराने की साजिश मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसा तंज, कहा- सिर्फ मीडिया पर होती है चर्चा, उन्हें नहीं कोई जानकारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बोकारो पहुंचे. जहां उनसे झारखंड सरकार गिराने की साजिश पर सवाल किया गया. इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ मीडिया के लिए ही होती है सरकार गिराने की बात. उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने उनके विधायक के द्वारा मामला दर्ज किए जाने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया.

    12 अक्टूबर को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिश रचने के मामले को लेकर केस दर्ज कराया था, उसमें झामुमो के निष्काषित कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल को आरोपी बनाया गया. लेकिन जब सीएम हेमंत सोरेन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया. सीएम ने कहा कि ये बातें सिर्फ मीडिया के लिए होती हैं.

    बोकारो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस वर्ष को उन्होंने नियुक्ति का वर्ष घोषित किया है. यह उनका संकल्प और मेरी कटिबद्धता भी है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी की परीक्षा को राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक कराया है. पूर्ण बहुमत की सरकार ने न तो परीक्षा ठीक से कराई और न परीक्षा लेने के बाद उसका परीक्षा फल घोषित किया. जबकि उनकी सरकार निरंतर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते रहेगी.

    सीएम हेमंत सोरेन साहिबगंज से सीधे हवाई मार्ग से बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे थे. जहां उनका बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीआईजी कन्हैयालाल मयूर पटेल, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने स्वागत किया. इस दौरान भारी संख्या में जेएमएम के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. जिनसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बारी-बारी से मुलाकात की. उसके बाद बोकारो हवाई अड्डे में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट से सीएम सीधे झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के करीबी रहे शंभू यादव के श्राद्ध कर्म में भाग लेने उनके सेक्टर 4 आवास गए. जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर सहानुभूति व्यक्त की और स्वर्गीय शंभू यादव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान- लालू यादव चाहें तो मुझे गोली मरवा दें, इसके अलावा कुछ नहीं कर सकते
    Next Article 27 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.