Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 7:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»यूएन में भारत ने कहा, आतंक का हब है पाकिस्तान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …
    देश

    यूएन में भारत ने कहा, आतंक का हब है पाकिस्तान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार देते हुए भारत ने सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पड़ोसी देश को आड़े हाथ लिया और कहा कि इस्लामाबाद ने उसके बारे में निराधार और मिथ्या बातें फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग किया है।
    संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने शुक्रवार को 2018 के लिए सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट पर महासभा के सत्र के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया तथा संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान राज्य से हटाने के भारत के पांच अगस्त के फैसले का उल्लेख किया।

    लोधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने का भारत का कदम सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद को भारत पर जम्मू कश्मीर से कर्फ्यू हटाने, संचार संबंधी अवरोध हटाने तथा नजरबंदियों को रिहा करने का दबाव बनाना चाहिए।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव संदीप कुमार बय्यापु ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेरे देश के बारे में निराधार और झूठी बातें फैलाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस मंच का दुरुपयोग करने की यह एक अन्य कोशिश है। ऐसी कोशिशें पहले भी सफल नहीं हुईं और अब भी कामयाब नहीं होंगी।

    उन्होंने कहा कि सच यह है कि यह प्रतिनिधिमंडल एक भौगोलिक जगह को दर्शाता है जिसे अब व्यापक तौर पर आतंकवाद के केंद्र के तौर पर जाना जाता है, जिसने हमारे क्षेत्र और उसके आगे निर्दोष जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। हम इस तरह के निराधार दोषारोपण का जवाब भी नहीं देना चाहते।

    सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट पर बय्यापु ने कहा कि परिषद वृहद सदस्यता की आकांक्षाओं और विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती। अधिकांश लोगों की तरह हम भी यह मानते हैं कि केवल उपाय ही सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार है।

    उन्होंने कहा कि चूंकि संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शन का आकलन ही मुख्य फोकस है लेकिन सुरक्षा परिषद को अपनी विश्वसनीयता साबित करने और अपना प्रदर्शन सुधारने की भी जरूरत है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 से 28 सितंबर तक मोक्ष और उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ काल है पितृपक्ष
    Next Article नकली शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, कारोबारी गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही, तीन की मौ’त, बचाव कार्य जारी

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PM हो या CM… 30 दिनों की हुई जेल तो छोड़ना पड़ेगा पद, अमित शाह ने पेश किया बिल

    August 20, 2025
    टेक्नोलॉजी

    गूगल डॉक्स में नया AI फीचर : अब सुनें अपने दस्तावेज, पढ़ने की जरूरत नहीं!

    August 20, 2025
    Latest Posts

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भूलेगा देश : कमलेश

    August 20, 2025

    जमशेदपुर में साइबर ठगी का खुलासा, बैंक खाता खुलवाने के नाम पर करते थे फ्रॉड…

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.