Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नकली शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, कारोबारी गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    झारखंड

    नकली शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, कारोबारी गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रामगढ़ | रामगढ़ शहर के बीचोंबीच नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। शुक्रवार  सुबह उत्पाद विभाग ने शहर के बाजार टांड इलाके में छापेमारी की। यहां नकली शराब के कारोबारी बासु को गिरफ्तार किया गया है। 
    उत्पाद विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुजूर ने बताया कि बासु के पास से आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर, लेबल, कॉक और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई है। नकली शराब के कारोबारी विभिन्न विदेशी शराब की कंपनी का स्टीकर बनाकर नकली शराब बेचते थे। उन्होंने बताया कि शहर में कई स्थानों पर बोतलों में नकली लेबल और कॉर्क लगाकर नकली शराब बेचने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने टीम बना कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बासु को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। बासु के घर में कई बोरियों में बंद कई ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर, लेबल, कॉक और शराब बनाने के उपकरण रखे गए थे। उन सभी को जब्त किया गया है। बासु के घर से नकली शराब में फ्लेवर और कलर लाने के लिए एक लिक्विड पदार्थ “कारमेल” भी बरामद किया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि कारमेल एक ऐसा रंगीन लिक्विड पदार्थ है, जिसे 1 लीटर पानी में मात्र एक बूंद मिलाया जाता है। इससे सफेद स्पिरिट शराब का कलर बदल जाता है। 
    कोलकाता से लाया जाता था नकली लेबल असिस्टेंट कमिश्नर ने जब बासु से पूछताछ की तो उसने बताया कि नकली लेबल, स्टीकर और शराब की बोतल का ढक्कन वह कोलकाता से लेकर आता था। यहां पर वह अपने घर में भी शराब बनाकर बाजार में बेचता था। इसके अलावा वह बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग जिलों में भी इन सामग्रियों की सप्लाई करता था। उसने  बताया कि रामगढ़ जिले के कई ग्रामीण इलाकों में नकली शराब बनाने वाले कारोबारी हैं, जो छोटी मात्रा में नकली शराब तैयार करते हैं। वे कचरा चुनने वाले बच्चों से शराब की बोतल खरीदते हैं। उसका लेबल हटाकर बोतल में नकली शराब भर देते हैं। खरीदने वाले को वह असली लगे इसलिए उसपर नया स्टीकर, लेबल और ढक्कन लगाकर उसे सील कर देते हैं। स्टिकर पर कंपनी का नाम और उनके सारे निर्देशों के साथ उसका दाम भी छपा रहता है। इससे ग्राहक को शराब की बोतल खरीदने में ज्यादा संदेह नहीं होता है। विदित हो कि इससे पहले भी उत्पाद विभाग ने गोला प्रखंड में छापेमारी की थी। वहां से भी नकली शराब के कारोबारी को पकड़ा था। वहां से लाखों रुपए के नकली शराब बरामद किए गए थे। 

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूएन में भारत ने कहा, आतंक का हब है पाकिस्तान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …
    Next Article सब ठीक नहीं चल रहा मेदिनीनगर नगर निगम में, पढें पूरी रिपोर्ट …

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.