Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma: कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष का दोहरा चरित्र अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। अपनी राजनीतिक विफलता को छिपाने के लिए विपक्षी दल अब जनता के सामने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

    नीरा यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के साथ 16 से 18 अप्रैल तक एक विशेष सत्र बुलाया गया था ताकि सर्वसम्मति से इतिहास रचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सहयोग की अपील की थी, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस ऐतिहासिक अवसर को गंवा दिया।

    राहुल गांधी और विपक्ष पर साधा निशाना

    विधायक ने आरोप लगाया कि जब विशेष सत्र चल रहा था, तब राहुल गांधी अपने संबोधन में गंभीर मुद्दों के बजाय दूसरी बातें करते रहे और महिलाओं के हक में एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि विधेयक पास न होने पर विपक्षी दल उत्सव मना रहे थे, लेकिन जब देश भर में महिलाओं ने इसका विरोध शुरू किया, तो अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस अब धरना-प्रदर्शन और पोस्टकार्ड भेजने का नाटक कर रही है।

    परिसीमन के बहाने पर सवाल

    नीरा यादव ने कांग्रेस द्वारा परिसीमन को आधार बनाकर किए जा रहे विरोध पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या बिना परिसीमन के आरक्षण लागू करना संभव है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा और 60 सालों तक उन्हें ठगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अधिनियम किसी एक दल की महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति के लिए है।

    जनता नहीं करेगी माफ

    प्रेस वार्ता के दौरान नीरा यादव ने कहा कि देश की माताएं और बहनें अब विपक्ष के झांसे में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए की सरकार है, महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह और रांची की महापौर रोशनी खलखो भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

    Also Read : बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    BJP Jharkhand Congress vs BJP Jharkhand Politics Update Nari Shakti Vandan Adhiniyam Neera Yadav ranchi news Women Reservation Bill कांग्रेस पर हमला कोडरमा विधायक नारी शक्ति वंदन अधिनियम नीरा यादव भाजपा झारखंड महिला आरक्षण रांची न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली
    Next Article रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.