Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बचाया।घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ टीम की नजर तीन लड़कियों पर पड़ी, जो संदिग्ध हालत में बैठी थीं। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम पूनम कुमारी (16 वर्ष), रेशमा पात्रो (17 वर्ष) और इच्छा बंछोड़ (14 वर्ष) बताया।
लड़कियों ने बताया कि वे बिना अपने परिवार को बताए घर से रांची आ गई हैं। हालांकि वे स्टेशन पर होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सकीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। बाद में उन्हें आगे की देखभाल और जरूरी कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन रांची टीम को सौंप दिया गया। इस पूरे अभियान में आरपीएफ के एएसआई योगेंद्र कुमार, महिला स्टाफ सरस्वती और ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम की सुचिता टोप्पो व उर्मिला देवी की अहम भूमिका रही। आरपीएफ की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्टेशन पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनकी सतर्कता सामने आई है।
Also Read : महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव


