Joharlive Desk
वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में एसएसजी हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है। आग हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा विभाग में लगी है। फिलहाल मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मिल रही जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के बाल चिकित्सा विभाग में अचानक यह आग लगी। आग की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वॉर्ड से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ही पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अस्पताल कर्मचारियों की मदद से वहां राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दमकल की कई टीमें लगी हैं।
वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
