Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेलंगाना से रांची आये व्यक्ति का होटल के कमरे में मिला शव, जमीन पर पड़ा हुआ था बॉडी, पुलिस ने परिजन से किया संपर्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    झारखंड

    तेलंगाना से रांची आये व्यक्ति का होटल के कमरे में मिला शव, जमीन पर पड़ा हुआ था बॉडी, पुलिस ने परिजन से किया संपर्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल होरा रेजेंसी में तेलंगाना से रांची आये व्यक्ति एम एस रेड्डी का शव मिला है। होटल के कमरा नंबर 205 में पुलिस को शव मिला। घटना सोमवार देर रात की है। जबकि, पुलिस को सूचना मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मिली। मृतक तेलंगाना के शुरुर मार्ग में फ्लैट 208 में रहते थे। सूचना मिलने के बाद चुटिया इंस्पेक्टर रवि ठाकुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंुचे। पुलिस ने होटल के मैनेजर से पूछताछ की। इसके बाद मामले की जानकारी एमएस रेड्डी के घरवालों को दी। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है।

    ऑफिसियल काम से रांची आये थे एम एस रेड्डी

    होटल होरा रेजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि दो दिन पूर्व शनिवार को मृतक एमएस रेड्डी ऑफिसियल काम के सिलसिले में रांची आने की बात कहते हुए कमरे में रुके थे। सोमवार की रात खाना का भी ऑर्डर नहीं दिया था। मंगलवार की सुबह कोई हरकत नहीं दिखा, तो शक होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के सामने कमरा खुला, तो देखा कि कमरे में एम एस रेड्डी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है।

    हाथ में सिगरेट व बगल में थी शराब की बोतल

    पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि एम एस रेड्डी शराब का भी सेवन करते थे। जमीन पर उनकी बॉडी पड़ा हुआ था। जबकि, हाथ में सिगरेट और बगल में शराब की बोतल मिली है। आशंका जतायी जा रही है कि एम एस रेड्डी की नशे की हालात में जमीन पर गिरने और चोट लगने के कारण मौत हुई होगी।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजापुर : पुलिस ने पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार
    Next Article वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.