Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 2:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»शादी की नीयत से घर से भागे प्रेमी युगल, रास्ते में हो गया अपहरण
    बिहार

    शादी की नीयत से घर से भागे प्रेमी युगल, रास्ते में हो गया अपहरण

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर : शादी की नीयत से घर से निकले नाबालिग प्रेमी युगल का बदमाशों ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया है. घटना बुधवार की देर रात मथुरापुर ओपी के नागरबस्ती गांव में हुई है. अपहृत प्रेमी युगल नाबालिग बताये जा रहे हैं. अपहृत प्रेमी युवक राजा झा सरायरंजन थाना क्षेत्र के मनिका गांव रहने वाला बताया जाता है, वहीं प्रेमिका खानपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.

    बदमाशों ने अपने आप को पुलिस बताकर भाग रहे प्रेमी युगल को बुधवार की रात नागरबस्ती के समीप रास्ते से उठा लिया है. हालांकि लड़के के परिजनों से फिरौती की रकम वसूली करने मुसरीघरारी पहुंचे एक बदमाश को अपहृत लड़के के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है. पकड़े गए युवक की पहचान चंदन सिंह के रूप में की गई है वह सहरसा जिले का रहनेवाला बताया गया है.

    इधर एक बदमाश के पकड़े जाने के बाद उसके साथियों ने लड़की को गायब कर दिया है. लड़की की बरामदगी के लिए नगर थाना पुलिस के नेतृत्व में मुसरीघरारी एवं खानपुर सहित चार थानों की पुलिस छापेमारी कर रही है. समाचार लिखे जाने तक लड़की की बरामदगी नहीं हो पायी थी.

    घटना को लेकर अपहृत लड़के ने पुलिस को बताया कि वह खानपुर के एक गांव में स्थित कुरकुरे की फैक्ट्री में काम करता है. वहीं पास की एक लड़की से उसे प्यार हो गया था. बुधवार की देर दोनों शादी करने की नीयत से वहां से फरार हो गए. देर रात में सवारी गाड़ी या कोई ऑटो नहीं मिलने पर वे पैदल ही समस्तीपुर की ओर निकल गए.

    जब वे नागर बस्ती के पास पहुंचे तो चार युवकों ने उन दोनों को पकड़ लिया. उन युवकों ने अपने आपको पुलिस बताकर दोनों को कब्जे में कर लिया. इसके बाद उन्हें शहर के काशीपुर में स्थित एक मकान में रखा. उनके साथ मारपीट भी की गयी. इसके बाद बदमाशों ने गुरुवार की सुबह लड़की के परिजनों को लड़की से फोन भी करवाया

    फिर बदमाशों ने युवक से उसके घर पर फोन करवाया. उनसे रुपये की मांग की और रूपये लेकर लड़के के परिजनों को मुसरीघरारी चौक पर बुलाया. इसके बाद बदमाशों ने अपहृत प्रेमिका को बंधक में रखकर प्रेमी को दो बदमाशों के साथ रुपये लेने के लिए भेजा. जहां संयोग से मुसरीघरारी पुलिस की उन संदिग्धों पर नजर पड़ गयी.

    पुलिस ने जब शंका होने पर उनलोगों को पकड़ा तो वहां से एक बदमाश फरार होने में सफल हो गया. इसके बाद पुलिस को देख अपहृत लड़के ने सारी कहानी बयां कर दी. समाचार लिखे जाने तक अपहृत लड़की की बरामदगी नहीं हो पायी थी.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुज़फ़्फ़रपुर में ट्रक ने बरातियों से भारी बस को मारी टक्कर, 4 की मौत, 12 की स्तिथि गंभीर
    Next Article पीपीईकीट और रेनकोट पहनकर चोरों ने किया एटीएम मशीन चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    May 23, 2026
    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    Latest Posts

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026

    कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.