AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : सिमडेगा में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी ने हाईकोर्ट से मांगा हस्तक्षेप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिमडेगा : जिले के जलडेगा में मूक-बधिर नाबालिग आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेशराव खोत्रे ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है.

बता दें, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर झारखंड हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से गांव के मुखिया, पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचना दिए जाने के बावजूद कई दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बच्ची का भाई न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहा था.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सिमडेगा में एक कांग्रेस विधायक से जुड़े नाबालिग बच्ची के मामले में भी CWC और पुलिस प्रशासन के कथित दुरुपयोग तथा राजनीतिक संरक्षण का मामला सामने आया था. उन्होंने जिले के उपायुक्त की भूमिका पर भी सवाल उठाए और CWC जैसी संवेदनशील संस्था की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाईकोर्ट से न्यायिक निगरानी में जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड हाईकोर्ट से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने और पीड़िता को तत्काल न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. उन्होंने सिमडेगा विधायक और जिले में POCSO अधिनियम के तहत दर्ज सभी मामलों की समयबद्ध न्यायिक निगरानी में जांच कराने तथा जहां आवश्यक हो, सीबीआई जांच का आदेश देने की मांग की.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय किसी राजनीतिक सत्ता की कृपा पर निर्भर नहीं हो सकता. कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या प्रशासनिक अधिकारी को कानून से ऊपर नहीं होने दिया जाना चाहिए.

Also Read : सिमडेगा में एक और नाबालिग के साथ रेप, छह महीने की गर्भ से है मूक-बधिर बच्ची, पुलिस ने हॉस्पिटल में सबके सामने लिया बच्ची की मां का बयान 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More