Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी
    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तेलंगाना में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में 122 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए पहले से भरे हुए फॉर्म-7 जमा कराने की कोशिश की गई. ओवैसी का दावा है कि इन सभी 122 लोगों में मुस्लिम समुदाय के मतदाता शामिल हैं और इसके पीछे सुनियोजित प्रयास किया गया.

    ओवैसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने सोमवार को मेमो संख्या 868 जारी किया है. इसमें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के समक्ष फॉर्म-7 के थोक में आवेदन जमा किए जाने के मामलों का जिक्र किया गया है. मुख्य निर्वाच अधिकारी ने ऐसे मामलों में कार्रवाई करने और फॉर्म-6A, 7 और 8 में गलत बयान या घोषणा देने वालों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

    गोशामहल के बूथ नंबर 28 में 122 नाम हटाने की कोशिश का आरोप

    ओवैसी के मुताबिक, हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 28 में 122 लोगों के नाम हटाने के लिए पहले से भरे हुए फॉर्म-7 जमा कराने की कोशिश हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि ये फॉर्म जनार्दन नाम के एक व्यक्ति ने जमा किए थे, जो भाजपा समर्थक या भाजपा के प्रति सहानुभूति रखने वाला व्यक्ति है.

    ओवैसी ने दावा किया कि इन 122 लोगों में सभी मुस्लिम मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि करीब 60 लोगों के नामों की जांच की गई. जांच में पाया गया कि इन मतदाताओं के नाम 2002 और 2026 की मतदाता सूचियों में मौजूद हैं. यहां तक कि 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची में भी इनके नाम दर्ज थे. इन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया है.

    एआईएमआईएम प्रमुख ने चुनाव आयोग से मांग की कि तेलंगाना मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मेमो के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाए और फॉर्म-7 के थोक में जमा किए जाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.

    उन्होंने बूथ नंबर 28 के बीएलओ का भी आभार जताया. ओवैसी के अनुसार, बीएलओ ने इन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के बूथ लेवल एजेंट (BLA) ने इन फॉर्म को अपने कब्जे में लिया है. ओवैसी ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केवल बयान जारी करने के बजाय पूरे मामले पर ध्यान देना चाहिए और इसकी जांच करानी चाहिए.

    Also Read : झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गोशामहल विधानसभा क्षेत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी तेलंगाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से
    Next Article जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.