Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं. रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में बुधवार को हुई कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. इस मामले में 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं.

    मुख्यमंत्री की ओर से आरोप गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन विशेष पीएमएलए अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने हाई कोर्ट में दायर आपराधिक रिट याचिका में मांग की है कि ईडी की जांच से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने तक उनके खिलाफ आरोप तय करने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए.

    हाई कोर्ट में भी पहुंचा मामला

    विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने हाई कोर्ट का रुख किया है. मंगलवार को यह मामला हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, हालांकि विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी.
    इससे पहले हुई सुनवाई में हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश हुए थे. उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों को देखने और उनका अध्ययन करने के लिए समय मांगा था. अदालत ने उस समय कहा था कि मामला अभी आरोप गठन के चरण में है.

    क्या है बड़गाईं जमीन मामला?

    पूरा मामला रांची के बड़गाईं अंचल की करीब 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की जांच में जमीन के दस्तावेजों में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़े आरोप सामने आए हैं.

    ईडी ने इस मामले में हेमंत सोरेन समेत कई लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है. जांच एजेंसी का आरोप है कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हेरफेर कर इसे हासिल करने की कोशिश की गई.

    16 आरोपियों पर पहले ही तय हो चुके हैं आरोप

    इस मामले में विशेष पीएमएलए अदालत पहले ही अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर चुकी है. इनमें तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह, बिपिन सिंह, राजकुमार पाहन, अफसर अली और मोहम्मद सद्दाम हुसैन समेत अन्य आरोपी शामिल हैं.

    Also Read : CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    Hemant Soren PMLA बड़गाईं हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक
    Next Article जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    Related Posts

    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    Latest Posts

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.