Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Ranchi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    राजधानी रांची के अशोक नगर रोड नंबर-1 में रहने वाले पांच परिवारों ने एक IPS अधिकारी पर कथित तौर पर रास्ता बंद करने, धमकी देने और परिवार के सदस्यों को परेशान करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पत्रकार सैयद शरीफ इब्राहिम ने झारखंड के मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय की मुहर भी लगी है.

    शिकायत में कहा गया है कि परिवार ने करीब पांच दशक पहले जमीन खरीदी थी. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने वहां अपने-अपने मकान बनाए. शिकायतकर्ता के मुताबिक, स्वीकृत नक्शे और दस्तावेजों में अशोक नगर सोसाइटी की ओर से 40 फीट की अप्रोच रोड का उल्लेख है, जिसका इस्तेमाल परिवार कई दशकों से अपने घर तक पहुंचने के लिए करता रहा है.

    IPS अधिकारी के पड़ोस में आने के बाद विवाद का आरोप

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाल में IPS अधिकारी आलोक प्रियदर्शी उनके परिसर से सटी संपत्ति में रहने आए. इसके बाद परिवार को मौजूदा रास्ते के इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर परेशानी और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार के गेट को बंद करने और अशोक नगर की ओर से आने-जाने का रास्ता रोकने की बात कही गई. साथ ही शिकायतकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, को कथित तौर पर झूठे मामलों में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का भी आरोप

    शिकायत में एक गंभीर आरोप यह भी लगाया गया है कि परिवार की धार्मिक पहचान को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. शिकायतकर्ता ने एक कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए लिखा है, “हिन्दू कॉलोनी में मुस्लिम का एंट्री कैसे होगा?” 

    इसके अलावा शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ मौकों पर कथित तौर पर बॉडीगार्ड्स के जरिए परिवार को डराने की कोशिश की गई और उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी गई.

    CM से दस्तावेजों की जांच की मांग

    शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने जमीन और मकान से जुड़े दस्तावेज, स्वीकृत नक्शे और रास्ते से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कराने का अनुरोध किया है. शिकायत में कहा गया है कि यदि लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाए. परिवार ने जांच में पूरा सहयोग करने और अपने पास मौजूद सभी दस्तावेज व साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है.

    शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संपत्ति तक उनके कानूनी आवागमन के अधिकार को बनाए रखने और भविष्य में किसी तरह की कथित धमकी, उत्पीड़न या अप्रिय घटना को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है.

    Also Read : ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    Access Road Dispute Ashok Nagar Breaking news Chief Minister Secretariat CM hemant soren Crime news family complaint IPS Officer jharkhand Jharkhand news land dispute property dispute ranchi ranchi news road dispute Threat Allegation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन
    Next Article JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026

    हेमंत सोरेन को झटका : एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.