Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन
    क्राइम

    झारखंड : गढ़वा पुलिस को डीआईजी की दो टूक, कहा – थानों में सुधरे रवैया, महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत हो एक्शन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 25, 2026Updated:September 26, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू रेंज के डीआईजी कौशल किशोर शुक्रवार को गढ़वा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचने पर एसपी आशुतोष शेखर ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सभागार में लंबी बैठक चली.

    डीआईजी ने साफ निर्देश दिए कि थानों में आने वाले आम लोगों के साथ पुलिस का रवैया बेहतर होना चाहिए और महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए.

    लंबित मामलों की समीक्षा की

    बैठक के दौरान डीआईजी ने कई संवेदनशील मामलों की फाइलें खंगालीं. इसमें मुख्य रूप से पॉक्सो एक्ट के केस, आभूषण चोरी और छिनतई की घटनाएं, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े लंबित मामले व मुआवजा वितरण की स्थिति शामिल रही. इसके अलावा थानों व पिकेट्स के निरीक्षण, पुलिस सभा और चल रही विभागीय जांच की भी समीक्षा की गई.

    महिला शिकायतों को हल्के में न ले

    डीआईजी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि पुलिस थानों में आम नागरिकों के लिए माहौल और व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें. उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को हल्के में न लिया जाए और उन पर विशेष संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्रवाई हो. साथ ही, पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी की गरिमा का ख्याल रखते हुए पूरी समझदारी और मर्यादा के साथ काम करने की नसीहत दी गई.

    मौके पर एसपी आशुतोष शेखर के अलावा मुख्यालय डीएसपी, गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ सहित जिलेभर के तमाम अंचल निरीक्षक मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल
    Next Article झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    Related Posts

    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ ने लौटाया लोगों का विश्वास, लोगों को मिले  636 खोए हुए मोबाइल  

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.