Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    Riya SinghBy Riya SinghSeptember 6, 2026Updated:September 6, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Near Delhi university South Campus
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में दोपहर करीब 1:30 बजे एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से बिल्कुल सटे इलाके में, मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास हुई.

    दरअसल, बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही थी, माना जा रहा है कि इसी वजह से इमारत की नींव कमजोर पड़ गई और वह ढह गई. इमारत में लड़कों-लड़कियों का हॉस्टल और पीजी चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते थे. इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई छात्र दबे हो सकते हैं. एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वहां करीब 25 से 30 बच्चे मौजूद थे, वहीं एक अन्य चश्मदीद ने 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है.

    हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमें फौरन मौके पर पहुंच गईं. घटनास्थल पर 5 से 8 दमकल गाड़ियां तैनात कर दी गईं और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस-प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और NSUI के कार्यकर्ता हाथों और हथौड़ों से मलबा हटाकर लोगों को बचाने में जुट गए थे.

    अब तक की जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कुछ शव भी मलबे से बरामद हुए हैं और आशंका है कि और शव मिल सकते हैं. घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इमारत में बेसमेंट का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसे हादसे की एक वजह माना जा रहा है.

    हादसे के बाद एहतियातन आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है, ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके. मलबे में कुछ गाड़ियां भी दबी हुई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मलबे के अंदर से लोगों की आवाज़ें अब भी सुनाई दे रही हैं.

    Also Read : मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    #Online news Delhi University Johar Live Latest news National news दक्षिण-पश्चिम दिल्ली दिल्ली सत्य निकेतन इलाके
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?
    Next Article नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.