Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Nagchandreshwar Temple
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन में भगवान महाकाल और साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले हिस्से में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई. जानकारी के मुताबिक, घटना में 13 श्रद्धालुओं के घायल होने की बात सामने आई है. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. कुछ महिला श्रद्धालुओं और युवतियों को घबराहट के बाद बेहोशी जैसी स्थिति हुई, जिसके बाद उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया. सभी का इलाज जारी है.

    सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. नागचंद्रेश्वर मंदिर के विशेष दर्शन के चलते भीड़ और बढ़ गई. हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले हिस्से में अचानक दबाव बढ़ा और कई लोगों को बेचैनी होने लगी. कुछ श्रद्धालुओं के गिरने और बेहोश होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों और परिजनों ने लोगों को संभाला और उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

    साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर

    नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक बार खोले जाते हैं. यही वजह है कि इसके दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. सावन के सोमवार पर महाकाल दर्शन के साथ नागचंद्रेश्वर के दर्शन को लेकर भी भक्तों में खास उत्साह रहता है.

    घायल श्रद्धालुओं का उज्जैन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. गंभीर बताए जा रहे श्रद्धालु की हालत पर विशेष निगरानी की जा रही है. घटना के बाद एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती सामने आई है.

     

    Also Read : बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    13 Devotees Injured Devotees Injured Latest Ujjain News Madhya Pradesh News Mahakal Darshan Mahakal Temple MP News Nagchandreshwar Temple Nagchandreshwar Temple News Religious News Sawan 2026 Sawan Somwar temple crowd Temple News Ujjain Ujjain News Ujjain Stampede
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
    Next Article ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.