रांची के बहुचर्चित डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है. न्यायलय सजा की बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई होने के बाद फैसला सुनाएगीं. दोषी ठहराए गए अन्य आरोपियों में अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं. बता दें कि मृतक संदीप प्रमाणिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.
क्या है मामला
चुटिया थाना अंतर्गत कडरू मोड़ के पास संचालित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना 27 मई 2024 रात करीब सवा एक बजे की है. इस मामले में तत्कालीन एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर गठित एसआईटी ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
डबल मर्डर केस में 20 आरोपियों को भेजा गया था जेल
अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, सेल सिटी पुंदाग, अशोक कुमार सिंह, सेल सिटी पुंदाग (अभिषेक का पिता), प्रतीक, बिजुलिया रामगढ़, समरुद्दीन, मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन, खेलगांव होटवार, देवा,लातेहार, प्रकाश,बोकारो, राहुल बिहार के सिवान, के अलावा बार के विशाल सिंह (बार संचालक), विकास नगर कांके, तुषार कांती दास (मैनेजर), केतारीबागान नामकुम, अजीत कुमार सिंह (बाउंसर), अशोक नगर, शुभम कुमार (मैनेजर), लटमा रोड, सिंह मोड़, सफीर अहमद (बाउंसर) कांके रोड, विशाल साहू (बार संचालक के मित्र) अशोक नगर, उदय शंकर सिंह (लैंड लॉर्ड) कासीचक नवादा, पंकज अग्रवाल (सहयोगी) ईटकी रोड, मनीष कुमार उर्फ रवि कुमार (सहयोग) पिस्का मोड़.
Also Read : स्ट्रीम बार गोलीकांड : हत्या से 12 घंटे के अंदर आरोपी अभिषेक सिंह गिरफ्तार, बिहार से रांची पुलिस ने पकड़ा

