AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ट्रांसफर एट मिडनाइट का असरः धनबाद एसएसपी ने 700 दागियों को खिलाई सुधार की कसम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुस्कान चौधरी

झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए अलग तरह की पहल की है। गुरुवार को धनबाद पुलिस लाइन में जिले के करीब 700 दागियों को बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान सभी का नाम, पता और फोटो का सत्यापन किया गया। साथ ही उन्हें अच्छा नागरिक बनने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

मुख्यधारा में लौटने की अपील

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने दागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले अपराध से जुड़े रहे हैं, वे अब उस रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। कानून का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह जीवन बिताएं। एसएसपी ने साफ कहा कि पुलिस सुधार का मौका दे रही है। लेकिन अगर कोई दोबारा अपराध करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को उसी भाषा में जवाब देगी, जो वे समझते हैं। परेड के दौरान सभी दागियों को कानून का सम्मान करने, अपराध से दूर रहने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि अपराध छोड़कर सामान्य जीवन अपनाना ही उनके और समाज, दोनों के लिए बेहतर है। कार्यक्रम के बाद सभी दागियों का नाम, पता, फोटो और दूसरी जरूरी जानकारी दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि इससे भविष्य में उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुधारात्मक पुलिसिंग की नई पहल

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि धनबाद में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया गया है। इसका मकसद सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना भी है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ सुधारात्मक पुलिसिंग को भी बढ़ावा मिलेगा.
इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब और जिले के कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More