Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी
    झारखंड

    हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लग रही हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। इन इलाकों में गर्म हवाओं का असर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा जैसे उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ में भी मौसम बदल सकता है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

    27 मई को आंशिक राहत, लेकिन लू का असर रहेगा

    मौसम विभाग का कहना है कि 27 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि गढ़वा और पलामू में लू का असर बरकरार रह सकता है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    28 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 मई तक राज्य में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। गर्मी और उमस लोगों को परेशान करती रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

    29 मई से मौसम बदलेगा, मिलेगी राहत

    अच्छी खबर यह है कि 29 और 30 मई से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर में बेवजह बाहर निकलने से बचने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

    Also Read : “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला
    Breaking news Chatra Forecast Garaj Chamak Garhwa Heat wave heatwave alert imd alert Jharkhand heat Jharkhand news Jharkhand weather palamu Rain Alert ranchi summer heat temperature rise Thunderstorm weather forecast weather news weather update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला
    Next Article लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.