Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत
    जोहार ब्रेकिंग

    ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस, हाईटेक निगरानी की शुरुआत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्रोन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए धनबाद पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने दीप जलाकर किया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बदलते दौर में पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ना जरूरी हो गया है। ड्रोन के इस्तेमाल से पुलिस को आसमान से निगरानी की सुविधा मिलेगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और दुर्गम क्षेत्रों पर नजर रखना आसान होगा। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के जरिए गुप्त सूचना जुटाने और आपात स्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन के उपयोग से समय की बचत होगी और जोखिम भरे ऑपरेशन में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार और आधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना है।

    प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधिकारी और जवानों को ड्रोन संचालन की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों की टीम उन्हें ड्रोन ऑपरेशन, सुरक्षा मानकों और अलग-अलग परिस्थितियों में इसके उपयोग के बारे में प्रशिक्षित कर रही है। साथ ही प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि वे मैदान में इसका बेहतर उपयोग कर सकें। प्रशिक्षकों के अनुसार, ड्रोन का इस्तेमाल भीड़ नियंत्रण, सर्च ऑपरेशन, राहत एवं बचाव कार्य और अवैध गतिविधियों की निगरानी में काफी कारगर साबित होगा। नाइट विजन ड्रोन के जरिए अंधेरे में भी निगरानी संभव होगी। इसके अलावा संदिग्ध ड्रोन की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार तक जारी रहेगी।

    Also Read : हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    Dhanbad Police Empowered by Drone Technology; High-Tech Surveillance Launched ड्रोन ड्रोन तकनीक से सशक्त हुई धनबाद पुलिस हाईटेक निगरानी की शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में खिला कमल, पीएम मोदी बोले- जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत
    Next Article सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के छात्र ने की खुद’कुशी, कमरे में मिला सु’साइड नोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.