Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 3:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»BPSC का नया नियम: अब हर सवाल में ‘E’ ऑप्शन, बिना जवाब पर नेगेटिव मार्किंग
    बिहार

    BPSC का नया नियम: अब हर सवाल में ‘E’ ऑप्शन, बिना जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

    Promita DeyBy Promita DeyMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी MCQ आधारित परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और अनुशासित बनाने के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार, अब हर सवाल में चार की जगह पांच विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। इसमें ‘E’ का मतलब होगा—‘प्रयास नहीं किया गया’। यानी अगर कोई अभ्यर्थी किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहता है, तो उसे ‘E’ विकल्प चुनना अनिवार्य होगा।

    पहले अभ्यर्थी सवाल छोड़ सकते थे, जिससे कई प्रश्न अनुत्तरित रह जाते थे। लेकिन अब हर सवाल पर निर्णय लेना जरूरी होगा। अगर अभ्यर्थी जवाब देना चाहता है, तो वह A, B, C या D में से एक विकल्प चुनेगा। सबसे अहम बदलाव यह है कि अगर कोई अभ्यर्थी पांचों में से कोई भी विकल्प नहीं चुनता है, तो उसे नुकसान होगा। ऐसे सवाल को अनुत्तरित माना जाएगा और उस पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

    BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनेगी। साथ ही अभ्यर्थियों में गंभीरता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 60वीं से 62वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (2017) में ‘E’ विकल्प जोड़ा गया था, जिसका मतलब “उपर्युक्त में से कोई नहीं या एक से अधिक” था। लेकिन बाद में विरोध और भ्रम के कारण 69वीं परीक्षा से इसे हटा दिया गया था।

    अब फिर से संशोधित रूप में यह नियम लागू किया जा रहा है। आने वाली परीक्षाओं में यह व्यवस्था लागू होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और रणनीति इस नए नियम के अनुसार बनानी होगी। यह बदलाव परीक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    Also Read : भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

    Bihar Bihar news BPSC Current News Exam pattern change Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य
    Next Article रांची के 7 वर्षीय ईशांक ने रचा इतिहास: पाक जलडमरूमध्य तैरकर पार किया, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Related Posts

    झारखंड

     रांची में नीट परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, इन 13 केंद्रों के पास जमा होने पर पाबंदी

    May 1, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट, सिकंदर कुमार बने टॉपर

    May 1, 2026
    बिहार

    19 मई से शुरू होगा ‘सहयोग शिविर’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

    May 1, 2026
    Latest Posts

    रांची में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद: डीसी ने दिए फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    May 1, 2026

     रांची में नीट परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, इन 13 केंद्रों के पास जमा होने पर पाबंदी

    May 1, 2026

     रामगढ़ में सनसनी: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

    May 1, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट, सिकंदर कुमार बने टॉपर

    May 1, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.