Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी बाजार गुलजार, एडवांस बुकिंग और ऑफर्स की धूम
    झारखंड

    रांची में अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी बाजार गुलजार, एडवांस बुकिंग और ऑफर्स की धूम

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अक्षय तृतीया को लेकर रांची के ज्वेलरी बाजारों में खास रौनक देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के गहनों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है और लोग पहले से ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं ताकि शुभ मुहूर्त में बिना भीड़ के खरीदारी कर सकें।

    बाजार में इस बार खास तौर पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए गोल्ड रेट प्रोटेक्शन स्कीम भी शुरू की गई है। इसके तहत ग्राहक जिस दिन बुकिंग करते हैं, उसी दिन का रेट या कीमत घटने पर कम रेट लागू किया जाता है। इस ऑफर को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।

    दुकानदारों ने अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। बाजार में नए डिजाइन और लाइटवेट ज्वेलरी कलेक्शन की भरमार है, जो देखने में भारी लगते हैं लेकिन वजन में हल्के हैं। ब्रांडेड कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय ज्वेलर्स ने भी नए कलेक्शन पेश किए हैं।

    ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कहीं मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है तो कहीं लाखों की खरीदारी पर सोने-चांदी के सिक्के गिफ्ट में दिए जा रहे हैं। कुछ दुकानों पर हीरे के आभूषणों पर जीरो प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर भी चल रहा है। वहीं सोने की खरीद पर 10 से 35 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज में छूट और डायमंड ज्वेलरी पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कुछ ज्वेलर्स ग्राहकों को यह सुविधा भी दे रहे हैं कि वे 25 प्रतिशत भुगतान के साथ आज की कीमत पर सोने का रेट लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने सोने के गहनों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू देने की भी सुविधा दी जा रही है।

    अक्षय तृतीया के मौके पर सिर्फ सोने-चांदी ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी बाजार में भी हलचल देखी जा रही है। लोग इस शुभ दिन पर जमीन और मकान में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके साथ ही पीतल और अन्य धातुओं के सामानों की खरीदारी भी इस अवसर पर बढ़ जाती है। कुल मिलाकर बाजार में अक्षय तृतीया को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

    Also Read : बंगाल में TMC के लिए मैदान में उतरे हेमंत-कल्पना 

    Akshay Tritiya Daily News Gold Silver Market jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news market ranchi Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM बनने के बाद पहली मुलाकात, सम्राट से मिलते ही दिखी नीतीश की मुस्कान
    Next Article बंगाल चुनाव से पहले बड़ा कैश कांड, पूर्व मेदिनीपुर में 1.27 करोड़ जब्त

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.