Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
    देश

    हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्यसभा के मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं। इस बार भी उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

    दरअसल, इस पद के लिए विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया, जिससे हरिवंश का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली था। इसके बाद राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नियमों के तहत चुनाव की तारीख शुक्रवार तय की थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख गुरुवार दोपहर 12 बजे तक थी।

    सूत्रों के अनुसार, हरिवंश के समर्थन में कुल 5 प्रस्ताव (नोटिस) मिले थे, जबकि विपक्ष की ओर से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। विपक्ष ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। बताया जा रहा है कि विपक्ष का यह विरोध केंद्र सरकार द्वारा पिछले 7 साल से लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करने को लेकर है।

    राज्यसभा में हरिवंश के फिर से उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर पूरा भरोसा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश के अनुभव का सदन को लगातार फायदा मिला है और वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। उनके नेतृत्व में सदन की कार्यवाही और अधिक प्रभावी बनी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि हरिवंश अपने नए कार्यकाल में भी संतुलन और समर्पण के साथ काम करेंगे और सदन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

    Also Read : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सस्ता हुआ तेल: कीमतों में 2% गिरावट,भारत को मिल सकती है बड़ी राहत

    # national Current News Harivash narayan singh Johar Live Latest news Narendra modi rajyasabha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleOBC छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट, झारखंड में आवेदन सुधार की तिथि बढ़ी
    Next Article झारखंड में होमगार्ड जवानों के वेतन पर नई गाइडलाइन, खातों का होगा सत्यापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.