Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में मुठभेड़ के बीच IED ब्लास्ट, कोबरा जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची
    झारखंड

    चाईबासा में मुठभेड़ के बीच IED ब्लास्ट, कोबरा जवान जख्मी, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा/रांची: झारखंड के घने सारंडा जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ के बीच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए IED का इस्तेमाल कर हमला किया। इस विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ की प्रतिष्ठित कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी पहचान अभिनव कुमार के रूप में हुई है।

    चाईबासा के एसपी अमित रेनू ने पुष्टि की है कि यह घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल जंगल के भीतर सर्च अभियान चला रहे थे और तभी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED में जोरदार धमाका हो गया। घायल जवान को तत्काल मौके से निकालकर जंगल से बाहर लाया गया और अब बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है।

    बुधवार सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुआ, जिसमें अब तक कुल छह जवान घायल हो चुके हैं। बुधवार शाम को ही चार घायल जवानों को पहले दौर में एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था और गुरुवार को छठे घायल जवान को उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

    सारंडा का यह क्षेत्र शुरू से ही अत्यधिक नक्सल प्रभावित माना जाता रहा है, जहाँ नक्सली घने जंगलों की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर सुरक्षा बलों के रास्ते में आईईडी बिछाते हैं।

    Also Read : गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा : तीन ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की जलकर मौ’त

    #Jharkhand News #Online news Blast crpf Current News maowadi naxal News Headline Saranda आज की खबर जोहार लाइव लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्ट और गालीबाज अफसरों के लिए कानून ही बना दें हेमंत जी : बाबूलाल मरांडी
    Next Article टेंडर कमीशन घोटाला: राजकुमार टोप्पो ने किया कोर्ट में सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.