Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»6 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, पलामू के 29 गांवों तक नहीं पहुंचा पानी
    झारखंड

    6 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, पलामू के 29 गांवों तक नहीं पहुंचा पानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नल-जल योजना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड में करोड़ों की लागत से शुरू हुई नल-जल योजना अब सवालों के घेरे में है। करीब 29 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पांच पंचायत के 29 गांवों में आज तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पाया है। छह साल बीत गए, लेकिन हालात जस के तस हैं। करीब 30 हजार आबादी आज भी पानी के लिए जूझ रही है।

    पाइप बिछे, टंकी बनी, पर नलों में पानी नहीं

    योजना के तहत 2019-20 में पाइपलाइन बिछाई गई, जल मीनार बनाए गए और औरंगा नदी व मलय डैम से पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई। रबदा, पोंची, बकोरिया, दुलसुलमा और सतबरवा पंचायत के गांवों को इससे जोड़ने की योजना थी। लेकिन हकीकत यह है कि कई घरों में आज तक नल ही नहीं लगे, और जहां लगे हैं वहां एक बूंद पानी नहीं पहुंचा।

    गर्मी बढ़ी तो बढ़ी परेशानी

    गर्मी शुरू होते ही हालात और बिगड़ गए हैं। जलस्तर नीचे जा रहा है और लोग चापानल और कुएं के भरोसे हैं। अंबेडकर नगर, अंसार मोहल्ला समेत कई इलाकों में पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों में नाराजगी, भ्रष्टाचार के आरोप

    ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में योजना को लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई सड़कों को भी खराब कर दिया गया, जिससे आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

    “योजना पूरी तरह फेल” – मुखिया संघ अध्यक्ष

    पोंची पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम का कहना है कि हर घर नल-जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि गांवों में पानी की समस्या खत्म होगी, लेकिन अब लोग निराश हो गए हैं। उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    “नल लगा, पानी नहीं आया” – ग्रामीणों का दर्द

    ग्रामीणों की शिकायत है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। मुक्ता गांव के मोहम्मद रब्बानी अंसारी कहते हैं कि नल तो लगाया गया, लेकिन आज तक पानी नहीं आया। वहीं हलुमांड गांव के योगेंद्र भुइयां और स्थानीय व्यवसायी सतीश कुमार गुप्ता ने भी कहा कि ट्रायल के बाद भी पानी सप्लाई नहीं होना बेहद निराशाजनक है।

    Also Read : रांची को मिलेगी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल में 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

    29 Villages Water Issue Drinking Water Problem Jharkhand Jal Jeevan Mission Failure Jharkhand Government Scheme Jharkhand Water Crisis Latest news Palamu Nal Jal Yojana Palamu News Today Pipe Water Supply Issue Rural Development Jharkhand Rural Water Supply Scheme Satbarwa Block News Today News Trending News Water Shortage India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को मिलेगी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल में 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक
    Next Article रांची के नामकुम में बेखौफ चोर, दुकान का दरवाजा तोड़कर माल साफ

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.