Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 6:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची को मिलेगी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल में 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक
    झारखंड

    रांची को मिलेगी बड़ी सौगात, सदर अस्पताल में 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के सदर अस्पताल को अब पूरी तरह अपग्रेड करने की तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों को बेहतर और बड़े स्तर की सुविधा देने के लिए यहां 200 बेड का नया सुपर स्पेशियलिटी विंग बनाया जाएगा। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को जमीन चिन्हित करने और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। सरकार का फोकस साफ है कि लोगों को तेजी से और बेहतर इलाज मिल सके।

    कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत

    राज्य में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर जिले के सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए अलग से डे-केयर यूनिट बनाई जाएगी। साथ ही रेडिएशन के लिए खास बंकर भी बनाए जाएंगे, ताकि इलाज पूरी तरह सुरक्षित तरीके से हो सके। कोशिश यह है कि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े और अपने ही जिले में बेहतर सुविधा मिल जाए।

    IPHS मानकों पर होंगे अस्पताल तैयार

    बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी सदर अस्पतालों को इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इसके तहत अस्पतालों में बेड बढ़ेंगे और आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। बोकारो, धनबाद, सरायकेला, चाईबासा, गोड्डा और रामगढ़ के प्रोजेक्ट में बदलाव कर फिर से पेश करने को कहा गया है। वहीं धनबाद, साहिबगंज, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ और गढ़वा के अस्पतालों के रेनोवेशन प्लान को मंजूरी मिल गई है।

    नामकुम में बनेगा बड़ा ट्रेनिंग सेंटर

    सिर्फ बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि अस्पतालों में काम करने वाले स्टाफ को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। रांची के नामकुम में 500 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना है। यहां एंबुलेंस, ट्रॉमा, इमरजेंसी और ICU सेवाओं के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित लोगों की कमी है, जिसे जल्द दूर करने का लक्ष्य रखा गया है।

    मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा

    इस पूरी योजना का सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इलाज के लिए बड़े शहरों या प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। सरकार चाहती है कि राज्य के हर जिले में ही लोगों को बेहतर और भरोसेमंद इलाज मिल सके।

    Also Read : गिद्धौर थाना प्रभारी समेत दो जवान सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई

    200 Bed Hospital Ranchi Ajay Kumar Singh Health Secretary Cancer Care Jharkhand Health Infrastructure Jharkhand Healthcare Development India ICU Emergency Services Jharkhand IPHS Standards India Jharkhand Government Health योजना Jharkhand Health News Latest news Medical Facilities Ranchi Namkum Training Center Radiation Bunker Hospital Ranchi Sadar Hospital Super Specialty Hospital Ranchi Today News Trending News रांची सदर अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी विंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिद्धौर थाना प्रभारी समेत दो जवान सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद बड़ी कार्रवाई
    Next Article 6 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, पलामू के 29 गांवों तक नहीं पहुंचा पानी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026
    बिहार

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.