Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रांची के नामकुम में बेखौफ चोर, दुकान का दरवाजा तोड़कर माल साफ
    क्राइम

    रांची के नामकुम में बेखौफ चोर, दुकान का दरवाजा तोड़कर माल साफ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दरवाजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक में चोरी की घटना सामने आई है। यहां मनोज लॉन्ड्री नाम की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक मनोज बैठा ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था, लेकिन सुबह जब पहुंचा तो नजारा बदल चुका था।

    सुबह खुला चोरी का राज

    गुरुवार सुबह दुकान पहुंचते ही मनोज ने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। यह देखते ही उसे चोरी का अंदेशा हुआ। आसपास के लोगों को जानकारी दी गई और फिर पुलिस को सूचित किया गया।

    नकद और सोने का लॉकेट ले उड़े चोर

    चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद और करीब 5 ग्राम का सोने का ‘ऊं’ लिखा लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने हाल ही में जमीन खरीदी थी और जमीन मालिक को देने के लिए पैसे दुकान में रखे थे, जो चोरी हो गए।

    इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाएं

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दो दिन पहले भी सदाबहार चौक के पास एक बेकरी दुकान के बाहर रखे फ्रिज का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 हजार रुपये के कोल्डड्रिंक और अन्य सामान चुरा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

    Also Read : 6 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, पलामू के 29 गांवों तक नहीं पहुंचा पानी

    breaking news ranchi Cash Theft Case Gold Locket Theft Jharkhand crime update Latest news local crime news Namkum Theft Case ranchi crime news Ranchi Latest News Ranchi police investigation Sadabahar Chowk Theft Shop Theft Ranchi Theft in Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article6 साल में भी नहीं बदली तस्वीर, पलामू के 29 गांवों तक नहीं पहुंचा पानी
    Next Article धनबाद में मतदाता सूची अपडेट का काम जारी, घर-घर सर्वे और मैपिंग शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.