Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई पर शाही जश्न, भोज के लिए 3 लाख मिठाइयां तैयार
    ट्रेंडिंग

    बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई पर शाही जश्न, भोज के लिए 3 लाख मिठाइयां तैयार

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026Updated:March 23, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनंत सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार की राजनीति में ‘दबंग’ छवि वाले अनंत सिंह आज बेऊर जेल से बाहर आ रहे हैं। करीब चार महीने बाद उनकी रिहाई को लेकर पटना से लेकर मोकामा तक माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया है।  समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और हर तरफ जश्न की तैयारी नजर आ रही है। इस ‘वापसी’ को सिर्फ रिहाई नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

    3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन से होगा स्वागत

    अनंत सिंह के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। पटना के 1, मॉल रोड स्थित आवास को पूरी तरह जश्न के रंग में रंग दिया गया है। खास बात यह है कि बाढ़ से बुलाए गए हलवाइयों ने करीब 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन तैयार किए हैं। समर्थकों के लिए खाने-पीने का भी खास इंतजाम है, जिसमें शाही पनीर, पुलाव और लिट्टी-चोखा जैसे व्यंजन शामिल हैं।

    15 हजार लोगों के लिए शाही दावत

    बताया जा रहा है कि पटना में उनके आवास पर करीब 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए बड़ा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। गर्मी को देखते हुए कूलर और वाटर मिस्ट फैन की व्यवस्था की गई है, ताकि जश्न में आए लोगों को कोई परेशानी न हो।

    जेल में रहकर जीता चुनाव

    अनंत सिंह की रिहाई इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने 2025 का विधानसभा चुनाव जेल में रहते हुए ही जीत लिया था। उन्होंने राजद की वीणा देवी को करीब 28 हजार वोटों से हराया था। बिना प्रचार के मिली इस जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब वे अपने क्षेत्र की जनता से सीधे मिलेंगे।

    पटना से मोकामा तक लंबा काफिला

    24 मार्च की सुबह उनका काफिला पटना से मोकामा के लिए रवाना होगा। उम्मीद है कि हजारों गाड़ियों का काफिला उनके साथ चलेगा। रास्ते में बरहिया के महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे मोकामा पहुंचेंगे, जहां हर जगह उनके स्वागत की तैयारी है।

    हाई कोर्ट की सख्त शर्तों के साथ जमानत

    पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में सबूतों के अभाव को देखते हुए कोर्ट ने राहत दी। हालांकि कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर गवाहों या पीड़ित परिवार को किसी तरह से धमकाया गया, तो जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

    सिर्फ रिहाई नहीं, सियासी संदेश भी

    अनंत सिंह की यह रिहाई सिर्फ एक नेता के जेल से बाहर आने तक सीमित नहीं है। इसे बिहार की राजनीति में एक बड़े शक्ति प्रदर्शन और जनसमर्थन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि उनकी वापसी आने वाले दिनों में सियासी समीकरणों को कितना प्रभावित करती है।

    Also Read : रांची के पुंदाग में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के दम पर 70 हजार उड़ा ले गए बदमाश

    Anant Singh Release Bahubali Leader Beur Jail Bihar news Bihar Politics Chhote Sarkar Dularchand Yadav Case Grand Feast High Court bail Latest news Mokama MLA patna news Rasgulla Gulab Jamun supporters celebration
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम चुनाव में JMM का बड़ा फैसला, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
    Next Article रामनवमी से पहले बड़ी कार्रवाई, नकली शराब पर छापा, 200 लीटर महुआ जावा नष्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.